अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आगरा द्वारा ब्रज प्रांत में एक दिवसीय सेमिनार की हुई बैठक

 

*आगरा।* अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, आगरा इकाई द्वारा 30 जुलाई 2023 को आगरा में ब्रज प्रांत का एक दिवसीय सेमिनार आयोजित होने जा रहा है। वाटर वर्क्स स्थित होटल अतिथि वन में आयोजित होने वाले सेमिनार में 12 जिलों के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सेमिनार दो सत्रों में आयोजित होगा। पहला सत्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक व दूसरा सत्र 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा।

ब्रज प्रांत के सेमिनार के संबंध में बुधवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, ब्रज प्रांत के बलकेश्वर स्थित कैंप कार्यलय पर जिला इकाई की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वर्ण जयंती समारोह को लेकर चर्चा की गई। साथ ही आगरा जिले के सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारियां प्रदान की गई। दिल्ली में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में देशभर के 40 प्रांतो से पदाधिकारी शामिल होंगे। जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री दिनकर जी, राष्ट्रीय महिला प्रमुख श्रीमती आशा सिंह जी, आरएसएस के ब्रज प्रांत प्रचारक श्री हरीश रौतेला जी, ब्रज प्रांत पालक श्री केशव जी भाईसाहब मौजूद रहेंगे।

बैठक में जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल ‘पेन्ट’, ब्रज प्रांत अध्यक्ष वीके अग्रवाल, डॉ. अशोक अग्रवाल, अशोक बाबू गुप्ता, विजय वर्मा, सत्येंद्र कुमार पाठक, वीके अग्रवाल, राम प्रकाश जिन्दल, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, हरिओम गोयल, प्रदीप लूथरा आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply