रिश्वत खोर दरोगा ,एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रिश्वत लेते चौकी प्रभारी को रंगे हाथ धर दबोचा

वाराणसी- एण्टी करप्सन टीम ने राजातालाब थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी प्रभारी रहे धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला को सोमवार की शाम चौकी पर ही बीस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ गिरफ्तार करते हुए मिर्जामुराद थाने ले गए।जानकारी के अनुसार राजातालाब चौकी क्षेत्र के रानी बाजार निवासी जय मोदनवाल बीते 7 जुलाई को गांव के ही चार नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ जमीन के मामले में मारपीट व रंगदारी का मुकदमा दर्ज करवाया था।

दोनों पक्षों में कुछ दिन पूर्व हाईकोर्ट में सुलह समझौता हो गया।वही मुकदमे में नामजद अभियुक्त रविशंकर गुप्ता,पिता श्यामलाल का आरोप रहा कि उसके बाद भी चौकी प्रभारी राजातालाब धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा दबाव बनाकर बीस हजार रुपया मांगा जा रहा था।इसकी सूचना बीते शनिवार को श्यामलाल ने एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार को दी।सोमवार को जैसे ही चौकी प्रभारी पीड़ित श्यामलाल से बीस हजार रुपया लिए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया।एंटी करप्शन टीम ने चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला को मिर्जामुराद थाने लाकर पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दिए।

https://youtu.be/3GZOBzRWnR4?si=PjXLUzy2NXoobsH1


गिरफ्तार करने वाले एंटी करप्शन टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार,निरीक्षक अजीत कुमार सिंह,निरीक्षक राकेश बहादुर, शैलेन्द्र राय,सुमित कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार,आशीष शुक्ला समेत भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम रही।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply