बहराइच * डीएम व एसपी ने कहा – त्यौहार में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही*मनोज त्रिपाठी.

ईद-ए-मिलाद (बारावफात) त्यौहार एवं श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के अवसर पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने मौजूद लोगों को शासन एवं जिला प्रशासन की गाईडलाइन की जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजकों से अपील की कि निर्धारित समयावधि का पालन करते हुए परम्परागत ढंग से त्यौहार मनायें। डीएम व एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले शराती तत्वों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। डीएम एसपी ने कहा कि आसन्न त्यौहारों के दौरान गुड पुलिसिंग के साथ-साथ शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से निगरानी भी की जाएगी। आमजन से अपील की गयी है कि मिलजुलकर हसी-खुशी त्यौहार मनायें।
डीएम मोनिका रानी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जुलूस के मार्गाे की समुचित साफ-सफाई तथा बेहतर जलापूर्ति इत्यादि सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में मौजूद लोगों की ओर से बिजली, पानी एवं साफ-सफाई इत्यादि के सम्बन्ध में जो सुझाव प्राप्त हुए उनका निराकरण समय से करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि आसन्न त्यौहारों के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है जो प्रारम्भ से अन्त तक जुलूस के साथ मौजूद रहेंगे। डीएम ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि युवाओं को संयमित आचरण के लिए प्रेरित करें तथा सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।
डीएम ने एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि विभिन्न स्तरो पर आयोजित होने वाली शान्ति समिति की बैठकें आयोजित कर लोगों गाईडलाइन की जानकारी दे दें। डीपीआरओ व नगर निकाय के अधिशासी अधिकारियों को निेर्दश दिया गया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के जुलूस मार्गों तथा विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई करा दें तथा विसर्जन स्थल पर जहां पानी गहरा हो वहां पर संकेतांक भी खड़े करवा दिये जाये। लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि सड़कों की मरम्मत करा दें तथा बिजली के तारो और खम्भों को देख लिया जाय जहां पर तार लटके हुए हों उन्हें दुरूस्त करा दें।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जुलूस मजिस्ट्रेटों के साथ भी पुलिस बल मौजूद रहेंगे। श्री वर्मा ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी। परम्परागत ढं़ग से चले कोई नई परम्परा न डालें और ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत होे। एसपी ने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए आमजन से शान्तिपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाये जाने की अपील की।
बैठक के दौरान राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजे खॉ, कुलभूषण अरोड़ा, शमशाद अहमद एडवोकेट, इनायत उल्लाह, निशा शर्मा, राजीव निगम, रूमी मियां, दीपक सोनी दाऊ जी गुप्ता, ज़फर उल्लाह खां बन्टी, मौलाना मोईनुद्दीन कादरी, हरिश्चन्द्र गुप्त, मुन्ना सिंह, लड्डन खां, परशुराम कुशवाहा सहित जरवल, रिसिया व कैसरगंज से आये हुए संग्रान्तजन सहित अन्य वक्ताओं द्वारा बिजली, पानी व साफ-सफाई के सम्बन्ध में सुझाव देते हुए आश्वस्त किया गया कि आसन्न त्यौहार भी पूर्व त्यौहारों की भांति आपसी भाई चारे के साथ मनाये जायेंगे।
बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानंजय सिंह ने किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.केे. सिंह, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित व महसी के राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, पयागपुर के आनन्द कुमार राय, कैसरगंज के कमलेश कुमार सिंह, महसी के जे.पी. त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी, जिले के उद्यमी, व्यापारी व अन्य संभ्रान्तजन मौजूद रहे।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN न्यूज़ 24 चैनल बहराइच 8081466787.।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply