जनता के नाम जेल में लिखें संजय सिंह के संदेश को घर-घर पहुंचाएगी आप

संवादाता अर्जुन रौतेला, आगरा। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस सुलभ पुरम स्थित ब्रज प्रांत कार्यालय में की गई।

डॉ. हृदेश चौधरी, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह द्वारा जेल में लिखें जनता के नाम संदेश को कार्यकर्त्ता पम्पलेट्स के जरिये घर-घर पहुँचाएंगे। संजय सिंह अपने जेल पत्र से जनता को अवगत कराएंगे कि मोदी सरकार ने उन्हें क्यों गिरफ्तार किया है?

वहीं जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि सांसद संजय सिंह के जेल पत्र में उल्लेख है कि हमारा गुनाह सिर्फ इतना है कि जनता की आवाज को अपनी आवाज दी मोदी अडानी के भ्रष्टाचार की पोल खोली, किसान, नौजवान, कर्मचारी, दलित, वँचित, शोषित हर वर्ग के लोगों की आवाज को सड़क से सदन तक बेखौफ़ होकर उठाया और आख़री सांस तक आगे भी उठाता रहूँगा l

डॉ हृदेश चौधरी, ब्रज प्रान्त अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी उन्होंने कहा संजय सिंह की गिरफ्तारी गैर – संवैधानिक है बिना समन के साजिशन उन्हें गिरफ्तार किया गया है 2024 में मोदी इंडिया गठबंधन से चुनाव हार रहे हैं इसी बौखलाहट में इंडिया की मजबूत आवाज संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है ED भाजपा के दबाव में काम कर रही है इसलिए सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया। भाजपा की फ़ितरत रही है जहां जनता वोट नहीं दे रही वहां विपक्ष के नेताओं को ईडी से गिरफ्तार करा लो। संजय सिंह लगातार मोदी अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे और उन्होंने अडानी के घोटाले के साक्ष्य ईडी के सामने प्रस्तुत करें लेकिन ईडी ने अडानी के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए मोदी के दबाव में आकर संजय सिंह को ही गिरफ्तार करवा दिया ।

जिला अध्यक्ष पंडित सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ यह मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है हम लोग इससे डरने वाले नहीं है संजय सिंह की फर्जी गिरफ्तारी को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी गुस्सा है जगह-जगह आंदोलन, प्रदर्शन किये जा रहे हैं पूरा देश सांसद संजय सिंह के साथ खड़ा है मोदी की तानाशाही से डरने वाले नहीं है इस तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी l

जिला महासचिव संजय सिंह ने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्त ने 14 बार ईडी को बयान दिए लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया संजय सिंह को गिरफ्तार करने के मकसद से अचानक अभियुक्त से जबरन सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया, 12 घंटे चली ईडी की रेड मे संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला बिना सबूत के ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया l कालका में मुख्य रूप से भूपेंद्र कुशवाहा, चैतन्य सिंह, राजेंद्र वरुण, डॉ योगेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजकुमार ललित साहनी,मनोज, रोहित आदि लोग मौजूद रहे

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    रोटरी क्लब ऑफ सुरत के नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संभाली कमान किया पद ग्रहण

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रोटरी क्लब ऑफ सूरत के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री हर्षद किनखाबवाला एवं उनकी टीम का भव्य पदग्रहण समारोह संपन्न सूरत, वर्ष 1937 में स्थापित…

    कार चालक की लापरवाही से चार साल की बच्ची कि गई जान परिवार शोक मग्न

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत के डिंडोली में घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम को कार ने कुचला, मौत से इलाके में शोक सूरत शहर…

    Leave a Reply