प्रेमी के साथ फरार हो रही पत्नी, पुलिस सहित पति भी सरेंडर

शाहजहांपुर के अल्हागंज में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। चार बच्चों की मां को युवक से प्यार हो गया। भैया दूज पर वह बच्चों को लेकर मायके गई। वहां से अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसकी पता चलने पर पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को बस अड्डे पर पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

शाहजहांपुर के अल्हागंज में प्रेमी के साथ जा रही विवाहिता को पति ने बस अड्डे के पास पकड़ लिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। तीनों बीच सड़क पर झगड़ा करने लगे। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन यहां भी विवाहिता अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई।

अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला की शादी 13 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे भी हैं। वह स्कूल में रसोइया का काम करती है। भैया दूज पर विवाहिता अपने मायके गई थी। इसके बाद वह अपने चारों बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी विवाहिता

बृहस्पतिवार को विवाहिता और उसका प्रेमी अल्हागंज बस अड्डे के पास वाहन के इंतजार में खड़े थे। किसी तरह सूचना पाकर पति वहां पहुंच गया। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया। तीनों के बीच कहासुनी होने लगी, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने पर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। थाने में काफी देर तक पंचायत चली।

पति के सामने विवाहिता ने कहा कि वह प्रेमी के साथ ही रहेगी। उसका फैसला सुन पति भी हैरान रह गया। उसने पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में महिला के बयान के आधार पर उसे प्रेमी के सुपुर्द कर दिया गया। वह बच्चों को भी अपने साथ ले गई है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों को थाने में बुलाया गया था। महिला प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, इसलिए उसे उसके सुपुर्द कर दिया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    एनसीसी कैडिटों ने साधा निशाना, राइफल से की फायरिंग

    एनसीसी कैडिटों ने साधा निशाना, राइफल से की फायरिंग आगरा वन यूपी बटालियन,एनसीसी, आगरा द्वारा संचालित सीएटीसी कैंप जो जी आर कॉस्मिक स्कूल, शमशाबाद आगरा में संचालित है इसमें आज…

    जनता कॉलोनी मे “श्याम नाम की मेहंदी से गूंज उठा आगरा श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वाधान मे हुआ भव्य भक्तिमय आयोजन

      जनता कॉलोनी में “श्याम नाम की मेहंदी” से गूंज उठा आगरा श्री श्याम आस्था परिवार के तत्वाधान में हुआ भव्य भक्तिमय आयोजन आगरा। बीती रात श्री श्याम आस्था परिवार…

    Leave a Reply