प्रेमिका संग रंग रंगेलियां बनाता पकड़ा पुलिसकर्मी

लखनऊ (ब्यूरो)। सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में उस दौरान हंगामा हो गया, जब एक महिला सिपाही ने कांस्टेबल पति को प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

इस दौरान महिला सिपाही ने कंस्टेबल पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सरोजनी नगर थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने कंस्टेबल श्यामवीर सिंह, प्रेमिका और उसके परिजनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

काफी देर चला हंगामा

मैनपुरी की पुलिस लाइंस में तैनात महिला सिपाही का पति श्यामवीर सिंह सरोजनीनगर थाने में कांस्टेबल के पद पर है। महिला सिपाही को आशंका थी कि पति श्यामवीर सिंह के किसी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। वह अपने सास-ससुर के साथ अचानक पति के घर पहुंच गई और पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला सिपाही का आरोप है कि पति श्यामवीर सिंह प्रेमिका के कारण उसे तलाक भी देना चाह रहा है।

 

तलाक देने के लिए उकसाती है

महिला सिपाही ने आरोप लगाया गया कि प्रेमिका के उकसाने पर पति श्यामवीर सिंह ने वर्दी की सीटी डोरी से उसका गला कसकर जान लेने का भी प्रयास किया। किसी तरह महिला सिपाही ने अपनी जान बचाई। आरोप है कि प्रेमिका पति से हर माह रुपये भी लेती है और वह पत्नी को तलाक देने और कोर्ट मैरिज करने के लिए उकसाती है। इस इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सरोजनी नगर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। जांच चल रही है।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Editor In Chief TN NEWS 24

    बदलते वक्त का, बदलते भारत का, आज के हर युवा पीढ़ी की, पहली पसंद.... TN NEWS 24 आवाज़ जुर्म के खिलाफ़ 

    Related Posts

    भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 134 वी जन्म जयंती पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी

    सूरत शहर कांग्रेस द्वारा भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित सूरत, 14 अप्रैल – भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं…

    सी ए आई टी ने भारत सरकार से अंतरिम एक्सपोर्ट संरक्षण योजना बनाने की मांग श्री चंपालाल बोधरा राष्ट्रीय अध्यक्ष

    सूरत- बने भारत का ग्लोबल सिंथेटिक्स गारमेंट हब :- CAIT ने सरकार से अंतरिम एक्सपोर्ट सरंक्षण योजना बनाने की माँग की :- चम्पालाल बोथरा ———————————- कन्फ़ेड्रेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स…

    Leave a Reply