आगरा में सड़क हादसे में 6 की मौत, प्रशासनिक कशा शिकंजा

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारा चौराहे के पास सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन और यातायात पुलिस की नींद खुली।

यातायात पुलिस ने एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाकर भगवान टॉकीज चौराहे पर उन सभी ऑटो रिक्शा की धरपकड़ की जिनमें मानकों के विपरीत अलग से सीट लगाई गई थीं और ज्यादा सवारियां बैठाई गई थी। भगवान टॉकीज चौराहे पर करीब 200 ऑटो की सीट हटाई गई वहीं 10 ऑटो सीज किए 100 ऑटो के चालान काटे गए।।

 

हादसे में यातायात के नियमों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरटीओ द्वारा तय मानकों के अनुसार ऑटो में ड्राइवर समेत चार लोग बैठ सकते हैं। लेकिन ऑटो में मानकों के विपरीत अलग से सीट लगाई जाती है उन सीटों पर सवारी बैठाते हैं। हादसे के दो घंटे बाद ही पुलिस प्रशासन कार्रवाई में जुट गया। भगवान टॉकीज चौराहे पर एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा उन सभी ऑटो पर कार्रवाई की गई जो मानकों के विपरीत सवारियां भरकर चल रहे थे। मानक से ज्यादा बैठी सवारियों को ऑटो से उतारा गया। साथ ही ऑटो चालकों द्वारा जो एक्स्ट्रा सीट लगा ली गई थी। उन्हें भी निकाल दिया गया और कई ऑटो का चालान भी किया गया। साथ ही कई सारे ऑटो सीज भी किए गए।।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    डॉक्टर पर हुआ जान लेवा हमला ++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में डॉक्टर पर जानलेवा हमला! तीन अज्ञात लोगों ने लात-घूंसों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी शहर…

    Leave a Reply