DM के निर्देश पर की गई कड़ी कार्यवाही,निजी अस्पतालों की, तथा अवैध,अनधिकृत 04 एंबुलेंस की गई सीज

 

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर की गई कड़ी कार्यवाही,निजी अस्पतालों की, तथा अवैध,अनधिकृत 04 एंबुलेंस की गई चालान कर सीज

 

*शासन ने मेडिकल कॉलेज व,अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़ी होने बाली प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस को हटाए जाने के दिए गए हैं निर्देश*

 

*प्राइवेट अस्पतालों की तथा अवैध/अनफिट एंबुलेंस के विरुद्ध,सिटी मजिस्ट्रेट श्री आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग तथा परिवहन विभाग ने की प्रभावी कार्यवाही*

 

*एसएन मेडिकल कॉलेज,लेडी लॉयल,जिला अस्पताल,अन्य संस्थानों के आसपास खड़ी होने वाली प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस के विरुद्ध लगातार चलेगा अभियान*

 

 

आगरा 10.12.2023.शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में, जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी द्वारा मेडिकल कॉलेज व,अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के बाहर अनाधिकृत रूप से खड़ी होने बाली निजी अस्पतालों की एंबुलेंस को हटाए जाने के कड़े निर्देश दिए थे,जिसके अनुपालन में आज एसएन मेडिकल कॉलेज के आसपास सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह और एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार द्वारा निजी एम्बुलेंसों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

इस अभियान के दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज के आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप से खड़ी पाई गईं 04 एम्बुलेंस का चालान कर सीज किया गया, इस कार्यवाही से प्राइवेट अस्पतालों की निजी एंबुलेंस के चालक भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा। अभियान में सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज,आगरा के इमरजेंसी के पास, मेडिकल कालेज के अन्दर, लेडी लायल ,जिला महिला अस्पताल के पास, प्राइवेट अस्पतालों की एंबुलेंस का निरीक्षण किया गया। तथा 04 एंबुलेंस पर चालान व सीज की कार्यवाही की। निजी एम्बुलेंस वाहन की गाड़ी संख्या निम्नवत है-

1.UP80FT1629

2.UP80GT9289

3.UP80DT3581

4.UP80CT0166

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष ओर वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट चेंबर द्वारा मिडल ईस्ट के संघर्ष और वैकल्पिक बाजारों में उभरती नई संभावनाओं पर विशेष सत्र आयोजित अलर्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रमुख…

    एक मई गुजरात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुरत शहर पुलिस द्वारा शस्त्र प्रदर्शनी का किया आयोजन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट एक मई गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अठवालाइंस स्थित *इनडोर स्टेडियम* में सूरत शहर पुलिस के द्वारा एक *शस्त्र प्रदर्शनी* का आयोजन…

    Leave a Reply