सेवा को समर्पित डॉ पार्थ सारथी के 30 वर्षाें का अभिनंदन, 18 लाख मरीजों का किया उपचार

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। इंडियन बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशिया बुक आफ रिकॉर्ड्स, लिमका बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित विश्व के सबसे प्रसिद्ध वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सेवा कार्य के बल पर अपना नाम दर्ज कराने वाले डॉ पार्थ सारथी शर्मा का चिकित्सकीय सेवा कार्य करते हुए 30 वर्ष पूर्ण होने पर लीडर्स आगरा ने अभिनंदन किया।

आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल शिवम इन में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विशिष्ट अतिथि विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बबिता चौहान, संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल, आगरा विकास मंच के सुशील जैन, स्वीटी चौहान, महामंत्री सुनील जैन, पार्षद सुशीला राजावत ने डॉ पार्थ सारथी शर्मा के चिकित्सकीय सेवा कार्य की सफल यात्रा के लिए सम्मानित किया।


केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ पार्थ सारथी का योगदान अतुलनीय है। आज जब चिकित्सा क्षेत्र को भी व्यापार की दृष्टि से देखा जाता है, उस दौर में दिन रात मरीजों का निःशुल्क उपचार करना अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।


विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी चिकित्सा सेवा के आदर्श स्थापित कर रहे हैं।
बबिता चौहान ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी आगरा शहर के लिए अनमोल रत्न हैं।
महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि डॉ पार्थ सारथी शर्मा लीडर्स आगरा संस्था के अध्यक्ष पद को अपनी कर्मठता एवं मार्गदर्शन से सुशाेभित कर रहे हैं। उनका सानिध्य संस्था को दिन प्रतिदिन सेवा कार्य में अग्रसित रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहता है। डॉ पार्थ सारथी शर्मा ने अपनी उपलब्धि पर कहा कि पहली बार 1998 में 62,481 मरीजों के उपचार के लिए गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ था। बस उसके बाद सेवा के जज्बे को जैसे और अधिक पंख लग गए। लगातार मरीजों की सेवा में तत्पर रहने के महर्षि चरक के सिद्धांत को आत्मसात कर लिया। 2016 में लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हुआ। ज्यादा मरीजों के उपचार के विश्व रिकॉर्ड के कारण यूके की यूनिवर्सिटी ने उनको मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी। बता दें कि सन् 2000 में डॉ पार्थ सारथी को होम्यो रतन से भी विभूषित किया जा चुका है। वर्तमान में डॉ पार्थ सारथी शर्मा जयपुर हाउस स्थित पृथ्वीचंद चेरिटेबिल होम्योपैथिक औषधालय में जनसेवा प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान डॉ पार्थ सारथी शर्मा की धर्मपत्नी सुमन शर्मा, बेटी डॉ अदिति शर्मा, भाई विजय और धीरेंद्र शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किए।


अभिनंदन समारोह में लीडर्स आगरा के उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल जैन, आदर्श नंदन गुप्त, दीन दयाल मंडल के अध्यक्ष मनोज बघेल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुधीर चौबे, अंशु भटनागर, मंत्री श्री कांत शर्मा, उपाध्यक्ष जवाहर चौधरी, संस्था के सदस्य डॉ अशोक कुशवाह, शिखा जैन, डॉ संजीव चौहान, एसके बग्गा, रॉबिन जैन, आयुषी गुप्ता, निर्मला शर्मा, वीके दीक्षित, हरिकांत शर्मा, ऋतुराज दुबे, प्रभु दयाल, रेखा नागपाल, ओम प्रकाश मेडतवाल, रेनू यादव, गगन नागपाल, पार्षद गजेंद्र सिंह पिप्पल, पार्षद गौरव शर्मा, नवीन गौतम, आरएसएस से मुकेश कुलश्रेष्ठ, पार्षद निरंजन सिंह कैंम, पीएन चौहान, संध्या माहौर, डॉ ज्योति बुद्धराजा, रेनू यादव, सिंपल अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्यामवीर सिंह, राहुल वर्मा, प्रिया बंसल आदि उपस्थित रहे।

फोटो, कैप्शनः आवास विकास कॉलोनी स्थित होटल शिवम इन में लीडर्स आगरा द्वारा आयोजित डॉ पार्थ सारथी शर्मा के अभिनंदन समारोह में उपस्थित केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, बबिता चौहान, सुरेश चंद्र गर्ग, सुनील जैन आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    फतेहपुर सीकरी: बुलंद दरवाजा रोड पर बांटी मिठाई, दिया भाईचारे का संदेश

    दीपावली के अवसर पर ‘बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज’ के चेयरमैन ने मुस्लिम बच्चों संग मनाई खुशियां फतेहपुर सीकरी (आगरा)।दीपावली के पावन अवसर पर फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा रोड…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    Leave a Reply