विधायक की बहू ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव, पुलिस ने पूरे घर को किया सील

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू ने आज घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कांग्रेस विधायक सोहनलाल की बहू का नाम मोनिका था जिसकी शादी सोहनलाल के बेटे आदित्य से ढाई साल पहले हुई थी।

विधायक की बहू ने किया सुसाइड, कमरे में लटका मिला शव, पुलिस ने पूरे घर को किया सील

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया और जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, विधायक सोहनलाल वाल्मीकि की बहू मोनिका सुबह काफी देर तक जब अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला जिसके बाद देखा कि मोनिका फांसी पर लटकी थी।

इसके बाद परिजन तुरंत फंदे से उतारकर प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मोनिका को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही फोरेन्सिक टीम जांच में जुट गई है। वहीं अब मृतका के मायके पक्ष के लोग सूचना के बाद पहुंच गए। मृतका की मां ने अपने दामाद आदित्य पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। परासिया एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने बताया कि इस मामले में अग्रिम विवेचना की गई तो पता चला कि नवविवाहिता मोनिका की मौत फांसी लगाए जाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है हालांकि मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड में पेड़ों को राखी बांधकर लिया संरक्षण का संकल्प

    अर्जुन रौतेला आगरा। रोशनी डॉ. आर.एस. सोढ़ी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पर्यावरण जागरूकता व्याख्यान एवं बालिका…

    मजबूत हड्डियां, सुरक्षित सड़कें और स्वस्थ कार्यशैली का संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसायटी के माहव्यापी जनस्वास्थ्य अभियान ‘आगरा मूव्स बेटर-2026’ के तहत मंगलवार को शहर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में 16…

    Leave a Reply