रानी पद्मावती अवॉर्ड 2024 का भव्य आयोजन 4 फरवरी को

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। रानी पद्मावती अवार्ड का आयोजन 4 फरवरी 2024 को राव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम, आर बी एस कॉलेज आगरा में सुबह 11 बजे से किया जा रहा है, इसी संदर्भ में संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती मनीषा सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का में विशेष रूप से क्षत्रिय महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, मुख्य अतिथि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, सांसद भोपाल मध्य प्रदेश एवं संरक्षिका युवरानी अपराजिता कुमारी किला अवागढ़ उपस्थित रहकर सभी क्षत्राणियों का उत्साह वर्धन करेंगी।

संयोजिका ने बताया कि इस अवसर पर क्षत्रिय समाज की उन क्षत्राणी महिलाओं को जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए विशेष योगदान के लिए संस्था की ओर से उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “रानी पद्मावती अवार्ड वर्ष-2024” से सम्मानित किया जा रहा है, निमंत्रण पत्र के माध्यम से अधिक से अधिक क्षत्रिय परिवारों को जोड़ा जा रहा है। अभी तक संस्था द्वारा जिन को सम्मानित किया जाना तय हुआ है वे हैं :- उन्नति सिसोदिया (आईसीएसई, ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट 2023, ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में प्रतिभाग 2024), आस्था सिकरवार (यूपी माध्यमिक राज्यस्तरीय विद्यालय में स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक 2 बार), राधा परमार (पत्नी- शहीद रवि सिंह परमार), शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की मां सुशीला चौहान, दिव्या सिकरवार (पिता राजपाल सिंह सिकरवार वर्तमान एटा एसडीएम), प्रतिभा सिंह (पुत्री अनिल कुमार सिंह नारखी फिरोजाबाद), एकता चौहान (पुलिस इंस्पेक्टर), रेखा चौहान (दुग्ध संघ अध्यक्ष आगरा मंडल) आदि।

इस अवसर पर विशेष उपस्थिति रही विजय पाल सिंह चौहान, मीना राघव, नेत्र पाल सिंह चौहान, अंबिका सिकरवार आदि।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सुवर्णिका’ स्मारिका के विमोचन के साथ संस्थापकों, अध्यक्षों, वरिष्ठ कपड़ा व्यवसायियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का भव्य सम्मान

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन (एक्मा) ने अपने 50वें स्वर्णिम स्थापना दिवस को गरिमामय एवं ऐतिहासिक समारोह के रूप में मनाते हुए संगठन की आधी सदी की गौरवशाली…

    दोस्ती के दिन ही दोस्त ने आत्म हत्या करने पर+++++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट व्यापारी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले तीन मित्र गिरफ्तार, आर्थिक शोषण और मानसिक प्रताड़ना का मामला उजागर गुजरात प्रदेश सूरत के…

    Leave a Reply