यूपी में राशन कार्ड धारकों को फरवरी से गेहूं, चावल के साथ मुफ्त मिलेगा मोटा अन्न

यूपी में राशन कार्ड धारकों को फरवरी से गेहूं, चावल के साथ मुफ्त मिलेगा मोटा अन्न

लखनऊ -राशन कार्ड धारकों को अन्न के साथ अब श्रीअन्न का भी लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फरवरी में गेहूं-चावल के साथ कार्डधारकों को बाजरा भी दिया जाएगा। इसके लिए उसकी मात्रा भी निर्धारित कर ली गई है।श्रीअन्न योजना को प्रमोट कर रही केंद्र सरकार आम लोगों को एक और तोहफा देने जा रही है। अधिक से अधिक लोग अपने आहार में मोटे अनाज शामिल कर सकें इसके लिए फरवरी में ठंड के बीच सभी राशन कार्ड धारकों को सरकारी राशन की दुकानों से मुफ्त बाजरा दिया जाएगा।अंत्योदय कार्डधारक को पहले 21 किग्रा चावल व 14 किलो गेहूं मिलता था इसके स्थान पर 3 किलो गेहूं और 5 किलो बाजरा दिया जाएगा। वहीं चावल पहले जितना ही मिलेगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को पहले 3 किग्रा चावल प्रति यूनिट व 2 किलो गेहूं मिलता था लेकिन अब 1 किलो गेहूं व 1 किलो बाजरा दिया जाएगा। चावल3 किग्रा प्रति यूनिट ही दिया जाएगा।सरकार की ओर से फरवरी से सूबे की सभी राशन दुकानों के जरिए अब गेहूं और चावल के साथ बाजरा भी मुफ्त में दिए जाने का फैसला किया गया है। सरकार की इस नई व्यवस्था में कार्डधारकों को मिलने वाले कहीं पर गेहूं तो कहीं पर चावल की मात्रा कम कर दी गई है और मोटे अनाज को इसमें शामिल किया गया है।सरकार का इरादा मोटे अनाजों को आहार में शामिल करने का है। अलग-अलग सरकारी कार्यक्रमों में लोगों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। अब सरकार ने खुद पहल करते हुए सरकारी राशन की दुकानों से अनाज बांटने की योजना तैयार की है।फरवरी से सरकारी राशन की दुकानों पर बाजरा वितरण किया जाएगा। ठेकेदारों को चालान जारी कर दिए गए हैं। राशन भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से उठाकर कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को वितरित किया जाना है। चालान में बाजरे का!

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

    नीरज तिवारी आगरा–|किरावली: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने किया ₹1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से मिलेगी मुक्ति; वार्ड 5, 9, 11,…

    फतेहपुर सीकरी में भाजपा की महिला जनआक्रोश पदयात्रा, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  फतेहपुर सीकरी। विकासखंड क्षेत्र के बस स्टैंड से भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला जनआक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में क्षेत्र की…

    Leave a Reply