देह व्यापार रैकेट के आरोप में बंगाल बीजेपी के नेता गिरफ्तार

*देह व्यापार रैकेट के आरोप में बंगाल बीजेपी के नेता गिरफ्तार*

पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी नेता पर देह व्यापार का रैकेट चलाने को लेकर बड़ा आरोप लगा है। तो क्या अब बीजेपी और टीएमसी में आरोपों-प्रत्यारोपों का विवाद शुरू होगा?

पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सब्यसाची घोष को हावड़ा में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप लगाया गया है कि सब्यसाची घोष के होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। टीएमसी ने इस घटना को लेकर बीजेपी पर हमला किया है। हाल के कुछ दिनों से संदेशखाली में कथित यौन उत्पीड़न को लेकर बीजेपी टीएमसी पर हमलावर रही है। लेकिन अब टीएमसी को एक मुद्दा मिल गया है। 

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में, टीएमसी ने कहा, ‘बीजेपी के नेता सब्यसाची घोष को हावड़ा के सांकराइल में अपने होटल में नाबालिग लड़कियों का वेश्यावृत्ति रैकेट चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 पीड़ितों को मौके से बचाया। यह बीजेपी है। वे बेटियों को नहीं बचाते हैं, वे दलालों बचाते हैं!’

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    Leave a Reply