पीएम मोदी से भी बड़ी जीत दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024

मतदान: मंगलवार, 07 मई |मतगणना: मंगलवार, 04 जून

मुगल बादशाह अकबर के किले फतेहपुर सीकरी स्‍मारक और शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह के लिए प्रसिद्ध यह संसदीय क्षेत्र वर्ष 2009 में अस्तित्‍व में आया। पहली बार यहां से बसपा की प्रत्‍याशी और पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्‍याय की पत्‍नी सीमा उपाध्‍याय सांसद बनीं। उन्‍‍होंने सपा प्रत्‍याशी राजबब्‍बर को हराया। वर्ष 2014 में सीमा उपाध्‍याय को हराकर भाजपा के चौधरी बाबूलाल सांसद बने। इस चुनाव में दिग्गज नेता अमर सिंह रालोद के प्रत्‍याशी थे, लेकिन उनकी जमानत जब्त हो गई थी। 2019 में भाजपा के राज कुमार चाहर सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अब बारी है तीसरे चरण के मतदान की। तीसरे चरण में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा, जहां से पिछले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी से भी बड़ी जीत दर्ज की थी। 
 फतेहपुर सीकरी  2019 के चुनाव में उन्हें 4,95,065 वोटों से जीत मिली थी। राजकुमार चाहर को कुल 6,67,147 वोट मिले थे, जो ऐसा आंकड़ा था, जिसे ब्रज आगरा क्षेत्र में कोई नहीं छू सका। अब एक बार फिर यहां से भाजपा ने राजकुमार चाहर को ही चुनाव मैदान में उतारा है।
इस बार कौन-कौन हैं चुनाव मैदान में
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस सीट से भाजपा ने राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन से पूर्व फौजी रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। बसपा ने यहां से रामनिवास शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी ने निर्दलीय मैदान में उतरकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
लोकसभा चुनाव 2019 में मिले वोट 
राजकुमार चाहर  – भाजपा – 6,67,147
राज बब्बर      – कांग्रेस  – 1,72,082
श्रीभगवान शर्मा  – बसपा  – 1,67,663 (जमानत जब्त)
जीत का अंतर – 4,95,065

आगरा-जिलाधिकारी भानू चंद्र गोस्वामी आदर्श आचार संहिता को लेकर प्रेसवार्ता मे बोले
आगरा,फतेहपुर सीकरी में 7 मई को मतदान-
आगरा में 18 जोनल, 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट –
फतेहपुर सीकरी में 40 जोनल,236 सेक्टर मजिस्ट्रेट-
आगरा में 17 लाख 57 हजार मतदाता –
फतेहपुर सीकरी में 17 लाख 94 हजार मतदाता-

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी।(लड्डू)हवेली वाले हनुमानजी मंदिर की सड़क निर्माण का किया शिलान्यास – विधायक चौधरी बाबूलाल..

    (लड्डू)हवेली वाले हनुमानजी मंदिर की सड़क निर्माण का किया शिलान्यास – विधायक चौधरी बाबूलाल श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु डेढ़ किलोमीटर मार्ग का होगा डाबरीकरन । फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र…

    हिन्दू युवा वाहिनी गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ टीम ने बनाया योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन।

    हिन्दू युवा वाहिनी गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ टीम ने बनाया योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन। परम् पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर हिंदू युवा…

    Leave a Reply