एलबम सिंगर सुजाता शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज़

सूर्य तिलक से हो रही अब राजतिलक तैयारी

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। प्रख्यात एलबम सिंगर सुजाता शर्मा का नया म्यूजिक वीडियो मंगलवार को आवास विकास स्थित होटल सेल्फी रेस्टोरेंट में रिलीज किया गया। इस गीत के रचियता अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि पवन आगरी हैं। उल्लेखनीय है कि रविवार को ही इसका मुहूर्त शॉट लिया गया था और सिर्फ दो दिन में ही इस गीत का लेखन, संगीत और क्रिएशन हुआ, जिसका अविनाश वर्मा ने बेहद खूबसूरत तरीके से चित्रांकन किया ।

फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने अपना आशीष देते हुए कहा कि कवि पवन आगरी ने जिस तरह से ‘ सूर्य तिलक से हो रही अब राजतिलक तैयारी’ गीत का सृजन किया और धमाकेदार संगीत के साथ सुजाता शर्मा ने उसे अपने सुरों से सजाया वो बेहद अनुपम बन पड़ा है।

गीतकार पवन आगरी ने कहा कि सूर्य तिलक के बाद श्याम वर्ण की उस छवि को निहारते हुए इस गीत का सृजन हुआ। सिंगर सुजाता शर्मा ने कहा कि इस गीत को गाते हुए वो बेहद रोमांचित हुईं। म्यूजिक वीडियो के रिलीज़ के समय गजेंद्र सिंह, संजय दुबे, प्रमोद वर्मा, मनीष शर्मा, नीरज तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    सेंट एंड्रयूज ग्रुप ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहयोगी कर्मचारियों का किया सम्मान

    संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रूज ग्रुप की सभी शाखाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर…

    पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध कोयला लदे 14 वाहन जब्त, 30 क्विंटल कच्चा कोयला बरामद

    एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने दुर्गापुर मोड़ के पास की छापेमारी; केस दर्ज पाकुड़: जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर अवैध कोयला कारोबार के विरुद्ध पाकुड़…

    Leave a Reply