*गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सड़क परिवहन विभाग और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 24 से 30 सितंबर तक चलने वाले द्रवितीय त्रिमाशिक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 के समापन समारोह का आयोजन किया*

*गढ़मुक्तेश्वर/हापुड़*

*गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सड़क परिवहन विभाग और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 24 से 30 सितंबर तक चलने वाले द्रवितीय त्रिमाशिक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 के समापन समारोह का आयोजन किया गया*

आपको बता दे की जनपद हापुड़ के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के शाहपुर रोड स्थित देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में सड़क परिवहन विभाग और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 24से30 सितंबर तक चलने वाले द्रवितीय त्रिमाशिक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2021 के समापन समारोह का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि ए.आर.टी.ओ. प्रशासन श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव के साथ पी.टी.ओ. मनोज कुमार गुप्ता यातायात उपनिरीक्षक उदयवीर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राकेश शर्मा व विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर जगत सिंह वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर समापन समारोह में उपस्थित रहे।विद्यालय परिवार की और से प्रबंधक श्री राजेंद्र चौधरी वह श्रीमती मंजू चौधरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आगंतुक समस्त अतिथियों का स्वागत किया।और कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थित ज्ञान की देवी मां शारदा के माल्यार्पण व दीप प्रज्वल से हुई।ट्रेफिक इंस्पेक्टर श्री राकेश शर्मा ने छात्रों को जागरूक करते हुए।दुपहिया वाहन पर हेलमेट तथा कार में सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा परिवार जनों को भी इसके विषय में बताने का अनुरोध किया। पी.टी.ओ. मनोज कुमार गुप्ता ने छात्रों को अनुशासन व 18 वर्ष पूर्ण होने पर ही वाहन का प्रयोग करने का परामर्श दिया और उन्होंने कहा कि इस इस प्रकार से हम होने वाली दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं जो कि प्रति वर्ष लगभग डेढ़ लाख लोग दुर्घटना के शिकार होकर अपनी जान गवा देते हैं ए.आर.टी.ओ. प्रशासन अजित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है की जनपद हापुड़ में देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल एक ऐसा विद्यालय है जिसने विद्यालय प्रांगण में किसी भी छात्र को दुपहिया वाहन के प्रयोग की अनुमति नहीं दी है। विद्यालय प्रबंधक श्री राजेंद्र चौधरी ने आंगतुक प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि विद्यालय सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम में प्रतिबद्धता के साथ अनुपालन करता है यही कारण रहा है की विद्यालय में किसी भी छात्र के दुपहिया वाहन की अनुमति नहीं दी है। विद्यालय ट्रांसपोर्ट भी अनुभवी चालक सहायक तथा गाड़ियों के उचित रखरखाव के साथ सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त विशेषज्ञों की देखरेख में संचालित हैं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य श्री युधिस्टर यादव ,स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह ,विंग कमांडर सुदर्शन पाल, ज्ञानेश्वर नाथ गॉड, श्री अशोक चौधरी, सुमैया निसार ,कविता चौधरी, विकास शर्मा, डॉक्टर दीपक शर्मा रवीश चौधरी आदि उपस्थित रहे।।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply