अखिल भारतीय महिला परिषद ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

*अखिल भारतीय महिला परिषद ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय महिला परिषद, आगरा नगर शाखा की ओर से चाणक्य पुरी पार्क में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के मनोभाव से आयोजित इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष तक के 20 बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था द्वारा होटल बरकोज में एक वार्ता का आयोजन भी किया गया, जिसमें आगरा की नामचीन पर्यावरण विद् सुश्री अंजू दयालानी और सुश्री मनिन्दर कौर ने मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण दिवस का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के सन्दर्भ में मार्गदर्शन किया।
संगोष्ठी में श्रीमती उमा सिंह, डा. पूनम तिवारी, डा. सुषमा सिंह, डा.सरोज प्रशांत, श्रीमती ममता खन्ना और श्रीमती रजनी शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply