भाजपा युवा मोर्चा जहांगीराबाद मंडल की बैठक का हुआ आयोजन

जहांगीराबाद नगर में तोताराम की धर्मशाला में भाजपा के युवा पदाधिकारियो सहित नगर व क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में नगर युवा मोर्चा मंडल की समस्त कार्यकारिणी का गठन कर मनोज गुप्ता सभासद को नगर अध्यक्ष बनाते हुए समस्त नगर कार्यकारिणी को नियुक्त किया । जिसमे समस्त पदाधिकारियो का फूल मालाओं व पट्टा पहनकर स्वागत किया। जिसके मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियो से अपील करते हुए कहा की अग्रिम चुनावो की प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए सभी युवाओं को जागरूकता के साथ पार्टी को मजबूती प्रदान करनी है। क्योंकि पार्टी के लिए युवा रीढ़ हड्डी होती है, सारा दारोमदार युवाओं पर ही टिका रहता है इसलिए युवा मोर्चा का योगदान अहम है। इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश सरकार को बनाना है। इस मौखे पर नगर अध्यक्ष रामपाल सिंह लोधी, भाजपा नेता मनोज शास्त्री, कनिष्क शर्मा, राजा बाबू, ओरंगाबाद मंडल अध्यक्ष, शिवालय मंडल अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*सुनील राघव पत्रकार*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ इतिहास

    अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में स्थित आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल रंगारंग प्रस्तुतियों…

    उत्तर भारत का पहला मातृ-शिशु दुग्ध बैंक आगरा में, कल होगा शुभारम्भ

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवजात शिशुओं को माँ का सुरक्षित एवं पोषक दुग्ध उपलब्ध करवा कर उनके जीवन की रक्षा एवं मातृ-दूध के संरक्षण हेतु श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट…

    Leave a Reply