नगर भ्रमण करते हुए निकली महाराजा रावण की सवारी।

।।  कोसीकलां ।।
नगर भ्रमण करते हुए निकली महाराजा रावण की सवारी।

छाता छेत्र के कस्बा कोसी कलां में सोमवार की देर शाम को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर तालाब शाही से बैण्डबाजों की मधुर ध्वनि एवं ढोल नगाड़े के साथ नगर भ्रमण करते हुए महाराज रावण की सवारियां निकली।

जिसमें रावण के अटटाहासों से वातावरण गूंजायमान हो उठा। चारों ओर महाराजा रावण के जयकारे गूंजते नजर आए। श्री रामलीला संस्थान कोसीकलां के तत्वावधान में लंकापति महाराज रावण की सवारी बैण्डवाजों के साथ निकाली गई। रावण की सवारी के आगे चल रहे लंका के राक्षसों द्वारा मुनादी एवं ढोल-नगाढों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

रावण की सवारियों को देखने के लिए जगह जगह चौराहों, सड़कों, पर भीड़ एकत्रित होने लगी । सवारियां श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तालाब शाही से प्रारंभ होकर नगरपालिका, रेलवे स्टेशन, पुराना जी टी रोड, घंटाघर , बल्देव गंज, भरत मिलाप चौक, सब्जी मंडी, भगवती मंदिर, आदि जगहों से नगर भ्रमण करते हुए रामलीला धर्मशाला पर जाकर संपन्न हुई।

रामलीला अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि 01अक्टूबर 2024, मंगलवार को गणेश पूजन एवं नारद मोह लीला का मंचन रामलीला मैदान में किया जाएगा। नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चारों ओर चाक चौबंद नजर आई। रामलीला संस्थान के पदाधिकारियों सहित आदि कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए सवारियों के साथ चलते हुए नजर आए।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें ।
मो.न. –8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply