यूटा की गर्जना: पहले गैरशिक्षण कार्यों से मुक्त करें तब बात करें गुणवत्तापरक शिक्षा की

अर्जुन रौतेला (संवादाता आगरा)। आज यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के बैनर तले ब्लॉक खंदौली का ब्लॉक स्तरीय त्रिवर्षीय अधिवेशन हुआ जिसमें नवीन कार्यकारिणी का भी निर्वाचन भी हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता यूटा के जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने की एवं मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष वीपी बघेल ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राठौर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि परिषदीय शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य तत्काल हटाए जाएं उसके बाद ही गुणवत्तापरक शिक्षा की बात की जाए, क्योंकि आज शिक्षक पूरे वर्ष बीएलओ, बाल गणना, आर्थिक गणना, हाउसहोल्ड सर्वे आदि डेढ़ दर्जन गैर शैक्षणिक कार्यों में लगा हुआ है। ऐसे में गुणवत्तापरक शिक्षा की बात करना बेमानी होगी।
वहीं जिलाध्यक्ष केशव दीक्षित ने आरटीई की गलत व्याख्या कर कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के पदों को समाप्त करने की विभागीय नीति का विरोध किया।
उजरई स्थित अनुभव निधि में पहुंचे सैंकड़ों शिक्षकों ने ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचन में प्रतिभाग किया। चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र चाहर व चुनाव अधिकारी अशोक जादौन की देखरेख में हुए प्रक्रिया में सभी सत्रह पदों के सापेक्ष एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ जिनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा करते हुए संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री यादवेन्द्र शर्मा एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के.के.शर्मा ने प्रमाणपत्र वितरित किये।


सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए निर्वाचन में निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष पर रमाशंकर पाराशर, महामंत्री पद पर भुजवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष- विवेक अग्रवाल निर्वाचित हुए। कोमल सिंह- वरिष्ठ उपाध्यक्ष, क्रमशः ममता शर्मा, संजू सिसोदिया, शर्मीला तिवारी को उपाध्यक्ष, प्रीति शिवहरे-संगठनमंत्री, शिल्पा सिंघल-प्रवक्ता, दिनेश-उपमंत्री, प्रीति गौतम- उपमंत्री(महिला), सपना यादव- मीडिया प्रभारी, रंजना मिश्रा- सोशल मीडिया प्रभारी, अतुल चौधरी-लेखाकार तथा ऋषि त्यागी को ऑडिटर के पद पर निर्वाचित किया गया।
ब्लॉक के सैंकड़ों शिक्षकों ने पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मुदगल व अमित राजौरिया के नेतृत्व में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
उपस्थित लोगों में डॉ. एस.के. सिंह, राज बहादुर सिंह, सुनील धनगर, जागृति शर्मा, प्रभा तिवारी, प्रवेश शर्मा, दीपमाला मिश्रा, अन्नपूर्णा त्यागी, चारु मित्रा, अभय सिंह, अनिल शर्मा, मंजरी सिंह, आरती जैन, हर्षा अग्रवाल, ममता कुमारी, प्रतिमा कुशबाह, बबीना बानो, नामित गुप्ता, प्रार्थना मिश्रा, विजय यादव, अजय शर्मा, दीपक वर्मा, मनोज कुमार रहे।

IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एत्मादपुर में KCS MUSIC COMPANY की एल्बम DIL YE MERA हुई लॉन्च

    अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। जनपद के एत्मादपुर में बरहन रोड़ पर स्थित द आरवी पैलेस में केसीएस म्यूजिक कंपनी द्वारा दिल ये मेरा एल्बम का म्यूज़िक वीडियो लॉंच हुआ। गाने…

    रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? दादा आढ़तिया, पिता बैंक मैनेजर, जानें पति-बेटी क्या करते हैं?

    भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता रेखा गुप्ता को पार्टी ने दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बना दिया है। विधायक दल की बैठक में बुधवार (19 फरवरी) की रात 8 बजे…

    Leave a Reply