रतलाम, शहर के मोहन नगर इलाके में स्थित प्लास्टिक पाइप के एक गोदाम में लगी भीषण आग

रतलाम, शहर के मोहन नगर इलाके में स्थित प्लास्टिक पाइप के एक गोदाम में दोपहर करीब ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटों से देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया। यह गोदाम इण्डियन आइल पैट्रोल पंप के बेहद पास में होने से आग का खतरा और बढ गया है। आगजनी से निकले धुएं ने आसपास के कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया है और डोंगरे नगर,विरीयाखेडी जैसे इलाकों मेंं धुएं के कारण अंधेरा छा गया है। भीषण आगजनी पर अब तक कई टैैंकर पानी डाला जा चुका है लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है

पाइप का यह गोदाम इण्डियन आइल के पैट्रोल पंप के विलकुल पास में स्थित है। आग की विकराल लपटों के पैट्रोल पंप तक पंहुचने के खतरे से भी इंकार नहीं किया जा सकता। भीषण अग्निकाण्ड की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुच गए। आगजनी के चलते आसपास में लोगों की भारी भीड जमा हो गई है। भीड को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायर ब्रिगेड की कई लारियों का पानी डालने के बावजूद भी आग काबू में नहींआ पाई है। घटनास्थल पर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम एसपी गौरव तिवारी समेत अनेक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।

रिपोर्ट श्याम लाल राठौर रतलाम

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply