तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम होगा आबाद, केंद्र व प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद: राजा अरिदमन सिंह

*तीर्थ स्थल बटेश्वर धाम होगा आबाद, केंद्र व प्रदेश सरकार का हार्दिक धन्यवाद: राजा अरिदमन सिंह*

यमुना किनारे 101 शिव मंदिरों की ऐतिहासिक श्रृंखला के साथ-साथ कार्तिक मास में लगने वाले पशु मेला के लिए विख्यात बटेश्वर धाम को अखिल भारत में प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 74 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
बटेश्वर तीर्थ स्थल ट्रस्ट के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह जी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया है।
श्री अरिदमन सिंह का कहना है कि इस परियोजना के अंतर्गत बटेश्वर धाम अखिल भारतीय स्तर पर प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के साथ मंदिरों का संरक्षण भी हो सकेगा। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई के पैतृक स्थल पर स्मारक का निर्माण भी किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply