वेतन न मिलने पर अध्यापको ने किया धरना-प्रदर्शन 

 

हापुड़: बेसिक शिक्षा परिषद जनपद हापुड़ के अध्यापको का आज 20 तारीख तक भी वेतन भुगतान नहीं हुआ है जबकि शासन की व्यवस्था के अनुसार महीने की पहली तारीख में वेतन आने के आदेश हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अतिरिक्त कोई कर्मचारी नहीं आता। लेखाधिकारी कार्यालय में नहीं आते। जबकि इसी कार्यालय में शासन के आदेश पर सहायक लेखाकार को अतिरिक्त प्रभार देकर संबद्ध किया गया है एवं एक अन्य कर्मचारी शंकर पांडे को जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देश पर कार्यालय आने के आदेश हैं ।कार्यालय में कोई बाबू नहीं आता और कुर्सियां खाली रहती हैं। शिक्षक प्रतिनिधि प्रतिदिन वेतन के लिए कार्यालय में चक्कर लगाते हैं परंतु कोई नहीं मिलता। वेतन भुगतान ना होने से परेशान होकर आज ब्लॉक अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर संजय शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सिंभावली संदीप सिरोही और पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा के नेतृत्व में अध्यापकों ने एक अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शिक्षक प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि कल तक निस्तारण नहीं हुआ तो सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा ।अध्यापकों में आस मोहम्मद संजीव शर्मा योगेंद्र कुमार वासिल अहमद अमित शर्मा मनीष संदीप सुनील जितिन गुप्ता आबिद संजीव अरुण सिराजुद्दीन अमित कुमार अमरजीत प्रमोद चौहान अंकुर त्यागी और पूरे जनपद से अन्य अध्यापक उपस्थित रहे। अध्यापको ने बीएसए हापुड़ से मिलकर भी परिस्थिति से अवगत करा दिया है और बता दिया है कि यदि धरना होता है तो इसकीसमस्त जिम्मेदारी लेखाधिकारी की होगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एम. बी. डी. कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

    फतेहपुर सीकरी/दूरा। श्री मरुबाई गाँव देवी कन्याशाला समिति द्वारा संचालित एम. बी. डी. कॉलेज, दूरा में भूरी सिंह उर्फ अब्दुल जब्बार के नेतृत्व में आज ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल…

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

    आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

    Leave a Reply