सीएलसी आगरा नगर निगम द्वारा निराश्रित, गरीबों को किया कंबल वितरण

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड व शीतलहर को देखते हुए नववर्ष के शुभ अवसर पर सीएलसी नगर निगम द्वारा राजा मंडी रैन बसेरा पर शायं 4: 00 बजे से स्वयं सहायता समूह की ज़रूरत मंद महिलाओं, निराश्रित , बेसहारा एवं ग़रीब महिलाओं को कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। लगभग 500 महिलाओं को कंबल वितरित किए गए है।

 

इसके साथ साथ उनको नए साल का कैलेंडर डायरी भी दी गई, जिससे उनको सीएलसी नगर निगम द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं, इस सबकी जानकारी भी दी गई ।


कार्यक्रम संयोजक राकेश शुक्ला ने बताया कि सी एल सी नगर निगम, महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग एवं सहकार भारती आगरा मंडल द्वारा नव आंग्ल वर्ष एक जनवरी से यह कंबल वितरण कार्यक्रम जगह जगह किया जा रहा है, इसकी समाप्ति 14 जनवरी मकर संक्राति के दिन कंबल एवं प्रसाद वितरण करने के उपरान्त होगी।


सीएलसी नगर निगम के उप सचिव , महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग के महासचिव तथा सहकार भारती आगरा मंडल के विभाग संयोजक राकेश शुक्ला ने बताया कि पूरे ठंड आगरा ज़िले के अनेक जगहों पर कंबल वितरण, भोजन सामग्री का वितरण ज़रूरत मंद एवं सुपात्र लोगों को किया जायेगा। इसमें महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग तथा सहकार भारतीय आगरा मंडल ऐसी सामाजिक संस्थाएं भी इसमें सहयोग कर रही है, स्वयं सहायता समूह की एएलएफ राजकुमारी सिंह ने महिलाओं को लाइन में लगकर के कंबल वितरित करवाया।

कंबल वितरण करते लोग

इस कार्यक्रम में महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग तथा सहकार भारती आगरा मंडल का विशेष सहयोग रहा और उसके पदाधिकारी भी कार्यक्रम समाप्ति तक उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आगरा के उद्योगपति मुख्य संरक्षक महामना मालवीय मिशन आगरा संभाग पूरन डावर, आनंद (विभाग प्रचारक आगरा विभाग), अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव, ज़ोनल सेनेटरी ऑफ़िसर नगर निगम महेंद्र कुमार, सीएलसी नगर निगम के उप सचिव राकेश शुक्ला , राजेश प्रजापति (पार्षद एवं मंडल संयोजक), प्रकाश शुक्ल मेमोरियल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अवनीश शुक्ला, गौरव गौतम , अभिषेक वर्मा , राहुल कुमार, गोपाल अस्थाना, सहकार भारती से प्रोफ़ेसर बेद प्रकाश त्रिपाठी, सुमित, करन सुपरवाइज़र , स्वयं सहायता समूह से सुषमा सौगत, सरस्वती, मोनिका ठाकुर, रेखा गुप्ता, सुनीता सहित अनेको लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने सीएलसी नगर निगम द्वारा किये गये कार्यों की सराहना किया।

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है।  उमा शंकर भारद्वाज

    अनुराग कश्यप , हम द्रोणाचार्य, हम वशिष्ठ, हम संदीपनी हम ही दुर्वासा हैं, #ब्राह्मण कोई जाति नहीं है। भारत की परिभाषा है। आगरा:–देश में 73 सांसद ब्राह्मण हैं। देश में…

    कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए

    आगरा  कुबेरपुर में अवैध पेड़ कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए आगरा, 19 अप्रैल 2025 – टीटीजेड क्षेत्र में वृक्षों के अवैध कटान पर…

    Leave a Reply