माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने काव्य गोष्ठी कर किया नववर्ष का स्वागत

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में माधुर्य कार्यालय पर नव वर्ष के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कवि एवं कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया। श्रृंगार , वीर, हास्य आदि रसों से सराबोर कविताओं के मेघ जम कर बरसे….

वरिष्ठ कवयित्री डॉ. कुसुम चतुर्वेदी ने कहा “तुम आधार हुए जीवन के, मिले नए आयाम.. संस्कार भारती के वट वृक्ष राज बहादुर राज ने ,”मोतियों को न यूं ही लुटाया करो”
डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने, ये भयानक दौर है तुम होश में रहना ज़रा,
डॉ राजेंद्र मिलन ने ,”लेकर आया नया संदेशा जीवन का उत्कर्ष”, गीतकार कुमार ललित ने कहा,” सामने है फिर नया इक साल, ये दुआ है सब रहें खुशहाल”….

माधुर्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था के सदस्य

इस अवसर पर आगरा के समस्त साहित्यिक परिवार ने नववर्ष का मिलकर अभिनंदन, स्वागत किया। इस काव्य गोष्ठी का आयोजन संस्था की अध्यक्ष निशिराज ने किया और संचालन प्रकाश गुप्ता बेबाक द्वारा किया गया।

काव्य गोष्ठी की व्यवस्थाएं राज कुमार जैन ने संभाली। रमा वर्मा ‘श्याम’, राज बहादुर राज, समायरा विजय गुप्ता, कुसुम चतुर्वेदी, अतुल दक्ष, नागेश शुक्ला, डॉक्टर हरवीर परमार, नीलम गुप्ता, डॉक्टर राघवेंद्र शर्मा, डॉक्टर रेखा गौतम, श्वेता, डॉक्टर राजेंद्र मिलन, कुमार ललित, विनय बंसल, नंद नंदन गर्ग, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ राजीव शर्मा निस्पृह एवं रामेंद्र शर्मा आदि की कवि गोष्ठी में महती उपस्थिति रही।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात कांग्रेस के कद्दावर नेता श्री जवाहर उपाध्याय ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा जानिए वज़ह

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य पद से जवाहर उपाध्याय का इस्तीफा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित चावड़ा को संबोधित एक पत्र के…

    गुजरात प्रदेश अहमदाबाद जिला कलेक्टर को कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल द्वारा+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश अहमदाबाद में भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज देने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को सौंपा…

    Leave a Reply