गाँधीवादी कृष्ण चंद्र सहाय का करेंगे स्मरण

*गाँधीवादी कृष्ण चंद्र सहाय का करेंगे स्मरण

सत्ता व संपत्ति से दूर रहने वाले, चम्बल घाटी शांति मिशन को समर्पित, वरिष्ठ गाँधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी, हम सबके प्रिय श्री कृष्ण चन्द्र सहाय की 5 वीं पुण्यतिथि पर दोपहर 2.30 बजे यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस, आगरा में ‘कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर गांधी विचार, आचरण एवं गांधी सत्याग्रह को समर्पित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वरिष्ठ गांधीवादी श्री दीनानाथ तिवारी को ‘कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति सम्मान’ से विभूषित करने के साथ-साथ भारत के गौरवशाली लोकतंत्र की रक्षा हेतु हेतु आवश्यक एवं अनिवार्य चुनाव में मतदाता की जागरूकता, सक्रियता, निष्ठा एवं समर्पण हेतु सशक्त एवं प्रभावी भागीदारी के लिए दो मतदाताओं को ‘कृष्ण चन्द्र सहाय स्मृति लोकतंत्र रक्षक सम्मान’ से विभूषित किया जायेगा।

समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. आर. एस. पारिक, मुख्य अतिथि श्री रामजीलाल सुमन राज्यसभा सासंद, जननेता एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवयित्री एवं शिक्षाविद् कुसुम चतुर्वेदी होंगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply