डॉ. भोज कुमार शर्मा पुनः बने माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट का प्रांतीय द्विवार्षिक निर्वाचन मिर्जापुर में संपन्न हुआ। इस वार्षिक निर्वाचन में आगरा के डॉ. भोज कुमार शर्मा को पुनः प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। उन्हें आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का भी प्रभारी बनाया गया है जिसमें 12 जनपद आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद,एटा, हाथरस,अलीगढ़, कासगंज शामिल हैं। इन जनपदों की कार्यकारिणी की पुनः समीक्षा करने की भी जिम्मेदारी में दी गई है । मण्डलीय पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की समीक्षा करने की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. भोज कुमार शर्मा अहमदिया हनीफिया इंटर कालेज आगरा में अंग्रेजी के प्रवक्ता हैं। शिक्षक राजनीति में वर्ष 2009 में प्रवेश किया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वर्ष 2010 तक कार्य किया तथा वर्ष 2011 में जिला संयोजक चुने गए। वर्ष 2013 में संगठन की कमान उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में संभाली।

वर्ष 2013 में जिले की कमान संभालते ही उन्होंने वित्तविहीन शिक्षकों के दर्द को समझते हुए मानदेय दिलाने के लिए मूल्यांकन बहिष्कार किया।

खुद एक पेंशनविहीन शिक्षक होने के नाते पेंशन बहाली को उन्होंने आंदोलनों की शुरुआत की। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड अभियान, धरने प्रदर्शन एवं ज्ञापनों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए।

जिन्हें देखते हुए वर्ष 2016 में प्रदेश संगठन द्वारा उन्हें प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उनको आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रभारी बना दिया तथा वर्ष 2017 में उन्हें प्रदेश संगठन ने उन्हें प्रदेश मंत्री बनाकर आगरा का सम्मान बढ़ाया। वर्ष 2019 में प्रदेश संगठन के द्वारा उन्हें आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया गया।
वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा वर्ष 2015 में उन्हें वित्तविहीन हितेषी परिवार से सम्मानित भी किया गया तथा नई सरकार द्वारा वर्ष 2017 में जब वित्तविहीन शिक्षकों को मिलने वाला विशेष प्रोत्साहन भत्ता समाप्त किया तब भी उन्होंने मूल्यांकन बहिष्कार कर वित्तविहीन शिक्षकों के प्रति अपनी संवेदना जताई।
कोविड-19 काल में भी उन्होंने सरकार से निरंतर वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने के लिए आवाज उठाई।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए वे लगातार अभियान चलाकर सरकार का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं ।
वर्ष 2022 में उन्हें प्रथम बार प्रदेश कार्यकारिणी का उपाध्यक्ष चुना गया था।
डॉ.भोज कुमार शर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने जाने पर मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, मंडलीय मंत्री शिव ज्योति, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रानी शर्मा, जिला मंत्री डॉ भीष्म पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चूड़ामणि सिंह, आशीष पांडे ,रामनरेश शर्मा, हरिकिशन शर्मा , दिनेश चंद्र गुप्ता, अरुण कुमार गौतम, एस. सैमसन, रामवीर सिंह प्रथम, डॉ .परविंदर कौर भाटिया, सल्तनत फिरोज, चंचल बंसल, गीता शर्मा, पार्वती चौरसिया, श्वेता कुलश्रेष्ठ, हरीश चौरसिया, मनोज, क्रिस, नीरज मैसी, सुनील मैसी आदि शिक्षक नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    भारत के पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर सूरत शहर कांग्रेस कमेटी और सूरत शहर कांग्रेस सेवा दल द्वारा नेताजी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया

    आधुनिक भारत के रचयिता, भारत देश के युवाको मतदान का अधिकार देनेवाले,भारत रत्न, पूर्व युवा प्रधानमंत्री स्व: राजीव गांधी जी के सहादत दिन (पूण्यतिथी) निमित्त सूरत शहर कोंग्रेस समिति एवं…

    भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय m s m e क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ श्री चंपालाल बोध रा

    प्रेस नोट:- दिनांक: 19 मई 2025 —————— विषय: भारत-बांग्लादेश व्यापार प्रतिबंध से भारतीय कपड़ा बाज़ार के MSME क्षेत्र को मिलेगा बड़ा लाभ:- चम्पालाल बोथरा —————————- भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय…

    Leave a Reply