*भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।*

हापुड़/ बहादुरगढ़

*भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।*

आज दिनांक 26/10/ 2021 को संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष हापुड़ ईश्वर त्यागी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष हापुड़ मनोज कश्यप व भारतीय किसान संगठन के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं पधाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर तहसील पर जाकर धरना प्रदर्शन किया। इसी के साथ जिला उपाध्यक्ष हापुड़ मनोज कश्यप ने तहसीलदार गढ़मुक्तेश्वर को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया। कि दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 1 साल से किसानों का तीन कृषि काले कानूनों को लेकर धरना चल रहा है तीनों कृषि काले कानूनों को रद्द करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं और लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसानों को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के लड़के ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया था। जिसमें 5 किसान भाई शहीद हो गए और किसान मोर्चा के कई किसानों के घायल हुए थे। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अजय मिश्रा टेनी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन साजिशकर्ता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को अभी तक ना बर्खास्त किया गया है, ना ही गिरफ्तार किया गया है। देश के गृह राज्य मंत्री पद पर रहते हुए अजय मिश्रा ट्रेनिंग जांच को प्रभावित कर सकता है जिसके चलते आज संयुक्त किसान मोर्चा के आवाह्न पर भारतीय किसान संगठन विरोध प्रदर्शन दर्ज कर रहा है भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि केन्द्रीय राज्यमंत्री को मंत्री पद से तत्काल बर्खास्त किया जाए और साजिश करने की धारा के आरोप में गिरफ्तार किया जाए। भारतीय किसान संगठन इस घटना की घोर निंदा करता है जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन करता रहेगा। इसे मौके पर युवा जिला अध्यक्ष सादाब राणा, तहसील अध्यक्ष शोएब चौधरी गढ़ शादाब अली ब्लॉक अध्यक्ष गढ़,शादाब अली,नदीम खा ब्लॉक उपाध्यक्ष सिंभावली,धर्मपाल तोमर, कुंवरपाल सिंह, गियासुदीन अनमोल त्यागी, हेम कुमार, अब्दुला युवा जिला संगठन मंत्री, रागिब अली, ब्रिजपालत्र रावल, आफताब चौधरी, बब्बू, रणपाल सिंह जिला सचिव,मोनू ब्लॉक सचिव गढ़, ईश्वर त्यागी जिला अध्यक्ष हापुड़ भारतीय किसान संगठन के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

*रिपोर्टर=संदीप कुमार*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ध्यान, भजन और राधा-कृष्ण की भक्ति से राधा-मय हुआ सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल

    अर्जुन रौतेला, आगरा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल का वातानुकूलित सभागार भक्ति, ध्यान और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। विद्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित…

    व्यापारी हितों की आवाज बुलंद करेंगे विनय अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

    अर्जुन रौतेला आगरा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले विनय अग्रवाल को ब्रज क्षेत्र का…

    Leave a Reply