दूल्हे के घोड़ी चढ़ने से तीन घंटे पहले बच्चा गोदी में लेकर थाने पहुंच गई प्रेमिका

दूल्हे के घोड़ी चढ़ने से तीन घंटे पहले बच्चा गोदी में लेकर थाने पहुंच गई प्रेमिका…

बोली दूल्हा मेरा पति है और ये बच्चा उसका….दुल्हन करती रह गई इंतजार, नहीं आई बारात…

शादी के तीन घंटे पहले दूल्हे की प्रेमिका बच्चे को गोद में लेकर थाने पहुंच गई।

थाने पहुंचकर युवती ने कहा कि वह दूल्हा बने युवक की पत्नी है और यह बच्चा उसका है।

बारात निकलने से पहले दूल्हा सहित दूल्हे के घरवालों को थाने बुला लिया गया।

वहीं लड़की पक्ष को जब पता चला कि अब बारात नहीं आने वाली है तो उन्होंने भी दूल्हा बने युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

बारात ताजगंज से दयालबाग जानी थी, दयालबाग के रिसॉर्ट में दुल्हन पक्ष की ओर से सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी थी और बारात का इंतजार किया जा रहा था।

इधर ताजगंज क्षेत्र में दूल्हा बना युवक भी घोड़ी पर बैठने जा रहा था कि अचानक ताजगंज पुलिस का फोन उसके पास पहुंच गया।

दूल्हा और दूल्हे के घरवाले वहां पहुंचे तो थाने में एक युवती थी जिसके हाथ में एक बच्चा था।

युवती का कहना है कि मैं इसकी पत्नी हूं और ये बच्चा इसी का है।
युवती ने बताया कि दूल्हा बना युवक उसके साथ दिल्ली में लिवइन में रहता था और हमने मंदिर में शादी की है और ये बच्चा इसी का है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम

    ।। कोसी कलां।। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ श्री रामलीला महोत्सव का झंडा विसर्जन कार्यक्रम पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ झंडा विसर्जन, रामलीला संस्थान के…

    ​खाटू श्याम बाबा के 14वें वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज, मेंहदी उत्सव और संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पार्क वैली अपार्टमेंट में सजा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, वृंदावन की भजन गायिका ने बांधा समां आगरा। बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां इन दिनों श्याममय होती नजर…

    Leave a Reply