फतेहपुर सीकरी के स्मारक देखने परिवार संग पहुंचे ऋषि सुनक

 

फतेहपुर सीकरी। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक आज सुबह अपने परिवार के साथ फतेहपुरसीकरी स्मारक पहुंचे। साथ में उनकी पत्नी अक्षता, दोनों पुत्रियां और सास सुधामूर्ति भी थीं। इन सभी का प्रवेश द्वार दीवाने आम पर एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप व बादशाही दरवाजे पर मोहम्मद इस्लाम ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

 

फतेहपुर सीकरी की मुगल इमारतों के संबंध में टूरिस्ट गाइड ने पूर्व पीएम को सीकरी के लाल पत्थर में अलंकृत भावनाओं की निर्माण कारीगरी तथा ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया।
पूर्व पीएम और उनके परिवार ने दीवान ए आम, दीवान ए खास, पंचमहल, जोधाबाई पैलेस आदि की जानकारी ली। इसके बाद परिवार सहित सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचे और उन्होंने परिवार सहित मजार पर पुष्प अर्पित कर चादर चढ़ाई व सूफियाना कव्वालियों का आनंद लिया। उन्होंने विश्व विख्यात बुलंद दरवाजे को भी निहारा।

सुनक परिवार सीकरी स्मारक देख कर काफी प्रभावित दिखे।उनके साथ प्रोटोकॉल एसीपी आरिक अहमद, उप जिलाधिकारी किरावली राजेश जायसवाल, तहसीलदार, काफी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू

    ।। कोसी कलां ।। दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू…

    राम भक्ति रस से सराबोर हुई बंबई वाली बगीची, सुंदरकांड के संगीतमय गायन ने बांधा समां

    अर्जुन रौतेला आगरा। बंबई वाली बगीची-खंदारी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मंगलवार को रामभक्ति, संगीत और साहित्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। रामायण रिसर्च काउंसिल, निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक…

    Leave a Reply