अश्विनी वैष्णव रेल मंत्री नहीं रेल हादसा मंत्री है, इस्तीफे की मांग..

अर्जुन रौतेला संवादाता आगरा। राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा एडवोकेट ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए रेल हादसे पर गंभीर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अश्वनी वैष्णव जब से रेल मंत्री बने हैं रेल हादसे आए दिन की बात है अश्विनी वैष्णव के कार्यकाल में जितने रेल हादसे हुए हैं उतने आजाद भारत के इतिहास में किसी भी रेल मंत्री के शासनकाल में नहीं हुए। अश्विनी वैष्णव का नाम रेल मंत्री की बजाय रेल हादसा मंत्री होना चाहिए ।शर्मा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के इस्तीफे की मांग की है। और साथ ही मृत लोगों के परिवार वालों को 50-50 लाख रुपए मुआवजा एवं घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग रखी।

तथा रेल मंत्री से इस्तीफा की मांग करने वाले अन्य नेताओं में वरिष्ठ नेता राम टंडन भारत भूषण गप्पी, शिरोमणि सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, प्रदीप चंसौलिया, जिला कांग्रेस प्रवक्ता पवन कुमार शर्मा, सुरेश आमौरिया, बी एस फौजदार, मुकेश गढ़ौक, नवीन गर्ग अमित शर्मा, आदि ने भी घटना के लिए रेल मंत्री को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफे की मांग की है।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवादाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    मालती कुशवाह ने की एक्सपोजर विजिट “पिंक सिटी रिक्शा” जयपुर

    संवाददाता अर्जुन रौतेला। नमस्कार दोस्तों आजका हमारा लेख है आगरा की मालती कुशवाह के ऊपर जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को जाना और काम किया। सारी कहानी मालती कुशवाह की जुबानी –…

    ४८ घंटों की चेतावनी पर नहीं माना नगर निगम और खाद्य निरीक्षक तो होगा बड़ा आंदोलन!

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा । थाना जगदीशपुरा क्षेत्र मारुति स्टेट चौराहे के पास मंदिर के पास 3 मीट की दुकानों को चलाया जा रहा है, इस मामले की सूचना विश्व…

    Leave a Reply