बहराइच * मेडिकल कॉलेज प्राचार्य का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पुतला दहन *मनोज त्रिपाठी.

बहराइच मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मेडिकल कालेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा0 संजय खत्री का पुतला दहन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बहराइच के कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए पानी टंकी चौराहे पर जाकर महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संजय खत्री का पुतला दहन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत जनजातीय कार्य सह संयोजक आदर्श शुक्ला ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बहराइच की हालत दिन प्रतिदिन खस्ता होती जा रही है।
अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है
डॉक्टर प्राइवेट नर्सिंग होम पर बैठे रहते हैं अल्ट्रासाउंड के लिए 30 से 35 दिन का समय दिया जा रहा है ।
अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मयंक अग्रवाल ने कहा कि अगर एक सप्ताह मे मेडिकल कॉलेज की हालत में सुधार नहीं होता है तो विद्यार्थी परिषद वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
जिसकी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की होगी।
प्रदर्शन के दौरान जिला संयोजक आयुष श्रीवास्तव, वंशिका मिश्रा, अमरजीत, सौरभ सिंह रणवीर गुप्ता धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ‌।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार एंटी करप्शन ब्यूरो का सफल ऑपरेशन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गांधीनगर में एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई: फायर NOC के लिए ₹20 हजार की रिश्वत लेते इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर गिरफ्तार गांधीनगर:…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस ने 13240 शराब की बोतल को किया नष्ट बड़े अधिकारी रहे मौजूद

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में प्रोहिबिशन के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1 करोड़ से अधिक की शराब व मुद्देमाल नष्ट सूरत, 15 सितंबर 2026: सूरत…

    Leave a Reply