तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत

तेहरा मोरी समीप सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध की मौत, एक गंभीर घायल

फतेहपुर सीकरी, 28 मई। बुधवार दोपहर को सीकरी-भरतपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित तेरह मोरी कट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार से अपने घर लौट रहे बाइक सवार अशोक बनिया लोधी (65 वर्ष) व मुन्ना पुत्र तेज सिंह (40 वर्ष), निवासी ग्राम बसैरी काजी, को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में अशोक बनिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल प्रभाव से आगरा रेफर किया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई स्थानीय लोगों के अनुसार, तेरह मोरी के पास सड़क के बीच बने कट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस मार्ग पर अंडरपास का निर्माण तो किया गया है, लेकिन उसकी सफाई और रास्ता अवरुद्ध होने के कारण लोग मजबूरी में कट से ही निकलते हैं।

इसके अतिरिक्त, कट के दोनों ओर सड़क के किनारे ऊंचे पेड़ लगे हुए हैं, जिससे भरतपुर और जयपुर की दिशा से आने वाले वाहनों की स्पष्ट दृश्यता नहीं रहती। यह दृश्य बाधा लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि कट के दोनों ओर कम से कम 10-10 मीटर तक पेड़ों की छंटाई की जाए या उन्हें हटाया जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि गोठरा, बसैरी काजी, इमलाबदा, नजीरपुर, पनचक्की जैसे इलाकों से निकलने वाले वाहन अक्सर इसी कट से गुजरते हैं और कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। संबंधित विभागों से अपील की गई है कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और दृश्यता में बाधा बन रहे पेड़ों को हटाया जाए।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply