आगरा उत्तर प्रदेश:– खंदौली में युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया

आगरा उत्तर प्रदेश:– खंदौली में युवक की हत्या कर पेड़ पर लटकाया

आगरा। संपत्ति बटवारे को लेकर अपना ही खून अपने ही खून का प्यासा हो रहा है आए दिन घटनाएं सामने आती रहती हैं संपत्ति बंटवारे को लेकर खंदौली क्षेत्र में युवक की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई ननिहाल पक्ष ने बीते दिन युवक के गुम होने की गुमशुदी थाने पर दर्ज कराई थी सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया मृतक के माता-पिता कि पहले ही मौत हो चुकी है। ननिहाल में बचपन से रह रहा था बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था कुछ समय पहले समझौता हो गया उसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया सूचना के बाद मौके पर पुलिस फॉरेंसिक टीम पहुंची गुस्साए परिजनों ने चौकी के सामने मृतक के शव को रखकर रोड जाम कर दिया सभी को समझा कर जाम खुलवाया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

घटना बुधवार रात्रि की है थाना खंदौली क्षेत्र के बास मोहन सहाय निवासी आयुष पुत्र मोहन सिंह की हत्या कर पेड़ पर लटका दिया बचपन में ही मृतक के माता-पिता की मौत हो गई थी मृतक आयुष अपनी ननिहाल बहरामपुर में रहता था ननिहाल वालों का कहना है कि संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था कुछ समय पहले ही परिजनों से समझौता हुआ और मृतक के नाम संपत्ति आ गई थी मंगलवार को एक फोन आया और उसे पैसा लेने के लिए बुलाया उसके बाद उसका फोन बंद हो गया काफी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका मंगलवार को ही थाने पर गुमशुदी दर्ज कराई आरोप है कि पुलिस सक्रिय होती तो शायद युवक की हत्या नहीं होती सुबह आयुष की हत्या की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया पुलिस को सूचना दी गई आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल पर पुलिस फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में कर लिया लेकिन गुस्साए परिजनों ने पुलिस चौकी मुढ़ी पर मृतक के शव को रखकर आगरा जलेसर रोड जाम कर दिया उसके बाद सभी को समझाकर जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस अधिकारियों का कहना है की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत के कॉजवे पर अधेड़ उम्र का आदमी ज़मीन पर कूदा या यह कोई हादसा था? फायर ब्रिगेड ने उसे ज़िंदा बाहर निकाला

    सूरत में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व्यक्ति कॉजवे से नीचे गिर गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कीचड़ में फंसे व्यक्ति को बाहर…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply