कमिश्नरेट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग) प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल जी ने की। बैठक

आगरा कमिश्नरेट में लोक निर्माण विभाग (PWD) की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग) प्रोफेसर एस. पी. सिंह बघेल जी ने की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में संसदीय क्षेत्र आगरा के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की विस्तृत योजना एवं प्राथमिकताओं की समीक्षा की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव के साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि:

निर्धारित समयावधि में सभी कार्य पूर्ण किए जाएं।

गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना तथा इंजीनियर पर कठोर कार्रवाई की जाए।

कार्य की पुनरावृत्ति (Repetition) न हो।

सड़कों के सभी गड्ढों को प्राथमिकता के साथ तत्काल भरा जाए।

‘18 मदों’ के अंतर्गत सभी प्रस्तावित कार्यों को तत्परता से क्रियान्वित किया जाए।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. बघेल जी ने एतमादपुर विधायक श्री धर्मपाल सिंह जी के साथ मिलकर एतमादपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹21 करोड़ के प्रस्ताव भेजे ।

बैठक में निम्न प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे:

विधायक श्री धर्मपाल सिंह जी,

विधायक डॉ. जी. एस. धर्मेश जी,

विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी,

विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी,

एमएलसी श्री विजय शिवहरे जी,

मंडलायुक्त श्री शैलेंद्र कुमार सिंह जी,

जिलाधिकारी आगरा श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी,

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी,

संयुक्त विकास आयुक्त श्री उमेश मणि त्रिपाठी जी,

मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री एन. के. यादव जी

एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण।

बैठक में जनहित, गुणवत्तायुक्त निर्माण और समयबद्धता को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!

आगरा के डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, यूपी की पहली वॉटर बर्थ डिलीवरी कराकर चिकित्सा जगत में फहराया परचम!   सिजेरियन डिलीवरी की सलाह को नकारा, हाइड्रोथेरेपी और…

Leave a Reply