21 नवम्बर 2021 को मन्नत बघेल का होगा जबर्दस्त स्वागत इंटरनेशनल इंडियन आइकॉन (तृतीय) की विजेता को उमड़ेगा जनसैलाब

मन्नत माँगे मोहब्बत की नगरी में दुलार

21 नवम्बर 2021 को मन्नत बघेल का होगा जबर्दस्त स्वागत!

इंटरनेशनल इंडियन आइकॉन (तृतीय) की विजेता को उमड़ेगा जनसैलाब

आगरा, (अर्जुन रौतेला)। आगामी 21 नवम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे आगरा केंट रेलवे स्टेशन पर आगरा की होनहार बेटी “मन्नत बघेल” का स्वागत बड़े ही धूम-धाम से किया जायेगा।

मन्नत बघेल ने हाल ही में दिल्ली मे संपन्न हुए “तृतीय इन्टरनेशनल इंडियन आइकॉन” में अपनी डांस की प्रस्तुती से सभी का मन मोह लिया था, जिसके फलस्वरूप निर्णायक मंडल ने मन्नत बघेल को ट्रॉफी देकर प्रथम स्थान दिया था।

उक्त प्रतियोगिता के बाद में मन्नत बघेल का चयन आगामी 30 दिसम्बर 2021 को शिकान्गो (USA) में आयोजित होने वाले ग्लोबल ग्रांड फिनाले कार्यक्रम के लिए किया गया है।

मन्नत बघेल के पिता राजीव बघेल बेहद साधारण व्यक्तित्व के धनी है, तो वही मन्नत बघेल की मम्मी कमलेश बघेल भी निजी विद्यालय में बतौर शिक्षिका कार्य कर रही है।

राजीव बघेल एवं कमलेश बघेल ने फोन पर बताया कि मन्नत बघेल बचपन से ही नृत्य के प्रति समर्पित है, जिसका परिणाम आना शुरु भी हो गया है, साथ ही मोहब्बत की नगरी वालो से हाथ जोड़कर निवेदन है कि आगामी 21 नवम्बर को दोपहर 12 बजे आगरा केंट पर पहुँचकर *बेटी मन्नत बघेल* को अपना आशीर्वाद बनाये रखें।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू

    ।। कोसी कलां ।। दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू…

    बहराइच * नवागत डीएम राजेश कुमार पाण्डेय नें पदभार ग्रहण कर जिले की संभाली कमान *मनोज त्रिपाठी

    बहराइच 12 सितम्बर। नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में अपना पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने अधिकारियों से आवश्यक जानकारी…

    Leave a Reply