पुलिस पर महिला को छत से नीचे फेंकने के गंभीर आरोप, एसीपी बोले—तहरीर के आधार पर होगी निष्पक्ष कार्रवाई

पुलिस पर महिला को छत से नीचे फेंकने के गंभीर आरोप, एसीपी बोले—तहरीर के आधार पर होगी निष्पक्ष कार्रवाई

आगरा, ट्रांस यमुना:
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पुलिस पर एक महिला को छत से फेंकने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला उस समय गर्मा गया जब पुलिस एक पुराने विवाद से जुड़ा नोटिस देने पहुंची थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने जबरन गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और छत पर पहुंच गई, जहां महिला ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

आरोपों के अनुसार, वीडियो बनाने पर पुलिसकर्मियों ने महिला के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी के दौरान महिला का भागने लगी । पीड़ित महिला ने कहा कि किसी ने पीछे से मेरा पैर पकडा में छत से नीचे गिर गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने घायल महिला को तत्काल चौहान अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी पीयूष कांत राय अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात की।

घटना से आक्रोशित क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह चौहान, बब्बू चौहान, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, मानवेंद्र सिंह चौहान समेत जनप्रतिनिधियों ने थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया और थाने का घेराव किया।

मौके पर पहुंचे एसीपी पीयूष कांत राय ने परिजनों व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और तहरीर के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं घायल महिला का इलाज जारी है।

*रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 आगरा*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

admin

एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

Related Posts

जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

Leave a Reply