रुनकता।अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ पुलिस ने 36 सिलेंडर व उपकरण किए बरामद

अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ पुलिस ने 36 सिलेंडर व उपकरण किए बरामद

 

रुनकता।सिकंदरा के कस्बा रुनकता स्थित एक कालोनी में गैस सिलेंडरों से अवैध तरीके से रिफिलिंग करने का काम चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। मामला रुनकता स्थित सिल्वर स्टेट कॉलोनी का है। कालोनी में धर्मेंद्र सिंह का मकान है । मक़ान में घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडरों से घटतोली के लिए रिफिलिंग की जा रही थी। सूचना पर रुनकता पुलिस ने मकान पर छापा मारा। छापे में पुलिस को 26 सिलेंडर घरेलू व 10 सिलेंडर व्यवसायिक तथा तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा रिफिलिंग का अन्य सामान बरामद किया है। चौकी प्रभारी रुनकता नीलेश शर्मा ने बताया कि कार्यवाही के दौरान आरोपी शैलेन्द्र चौहान उर्फ अंशू मौके से फरार हो गया। सिलेंडर सप्लाई करने के लिए प्रयुक्त बाइक को सीज किया गया है। मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। टीम में चौकी प्रभारी रुनकता नीलेश शर्मा, उपनिरीक्षक अंकित तोमर, उपनिरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल नासिम अली, कांस्टेबल महेश कुमार मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply