अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं बिना अनुमति के रेली निकलना पड़ा भारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकरो ने बे लगाम होश खोकर निकली रेली

२२ /१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

बिना अनुमति रैली निकालना पड़ा भारी*

*A B V P कार्यकर्ताओं ने होश खोकर निकाली कार रैली*

अवैध ढंग से निकल गई रैली

बेलगाम तरीके से कार चलाने वाले युवकों व कार मालिकों की पहचान शुरू, पुलिस जल्द ही मामला दर्ज करेगी

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (A B V P) की डी.आर.बी. कॉलेज में दक्षिण गुजरात इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी। बैठक समाप्त होने के बाद एक कार रैली निकाली गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कुछ छात्र कार्यकर्ता कार से बाहर खड़े होकर स्टंट करते नजर आए, वहीं कुछ कारों में ब्लैक ग्लास लगे हुए दिखाई दिए। इस मामले को लेकर अल थान पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आया है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस की अनुमति के बिना ही यह रैली निकाली थी।

अल थान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, A B V P के कार्यकर्ताओं द्वारा एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में कुछ फोर-व्हीलर कारों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी और कुछ छात्र कार से बाहर निकलकर नारेबाजी कर रहे थे, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो अलथान क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने जांच की, जिसमें पता चला कि आज डी.आर.बी. कॉलेज में A B V P की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई थी

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात पुलिस को गुजरात पुलिस महानिदेशक ( डी जी पी ) का राज्य भर की पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात पुलिस को DGP का सख्त निर्देश गुजरात पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा राज्यभर की पुलिस को महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए आरोपियों के…

    भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्री ने लोगों को किया अलर्ट कभी भी पेट्रोल और डीजल के साथ गैस का भाव बढ़ सकता है जिसे कोई रोक पाना मुश्किल है

    प्रेस नोट   गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी लंबे समय तक रोकना संभव नहीं : पेट्रोलियम मंत्री नई दिल्ली, 13 मई।…

    Leave a Reply