डीसी की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

सुमन कुमार दत्ता/पाकुड़

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत चल रही सभी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कृषि एवं आत्मा कार्यालय द्वारा संचालित प्रमुख योजनाओं की स्थिति और प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया। बिरसा फसल विस्तार योजना: गरमा मूंग बीज और उपादानों का वितरण फरवरी माह में पूर्ण करते हुए संबंधित व्यय करना अनिवार्य। मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन योजना: प्रयोगशाला स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक सामग्री एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। आम्लिक मिट्टी सुधार योजना: किसानों के बीच डोलोमाइट वितरण शीघ्र करें और व्यय सुनिश्चित करें। मेला, कर्मशाला और पुरस्कार योजना:अवशेष राशि का प्रयोग कर प्रगतिशील किसानों को पुरस्कार प्रदान करने का निर्देश दिया गया। फसल सुरक्षा कार्यक्रम: पौध संरक्षण केंद्रों की स्थापना पूरी करें और यंत्र एवं रसायन केंद्रों में उपलब्ध कराएँ। समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना- कृषक पाठशाला: मापी पुस्त तैयार कर जिला कृषि पदाधिकारी को सौंपें और कार्यकारी एजेंसी से संबंधित बिल भी जमा कराएँ। किसान समृद्धि योजना एवं पीएम-कुसुम योजना: प्रत्येक एटीएम से 10 किसानों के कृषक अंशदान सुनिश्चित कर आवेदन पूर्ण करें और फरवरी अंत तक सत्यापित करें। मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन: अवशेष कार्य 15 मार्च तक पूर्ण कर नियमानुसार निकासी सुनिश्चित करें। प्रति बूंद अधिक फसल योजना: अधिष्ठापित टपक और फव्वारा सिंचाई प्रणाली का सत्यापन फरवरी माह में पूर्ण करें। केसीसी आवेदनों का निष्पादन: संबंधित बैंक और एलडीएम से समन्वय स्थापित कर सभी आवेदनों को समय पर निष्पादित करें।उपायुक्त मनीष कुमार ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निगरानी और समन्वय सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके और कृषि उत्पादन में वृद्धि हो।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में क्रॉस कंट्री दौड़, 400 से अधिक बच्चों-अभिभावकों ने लिया हिस्सा अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सोमवार को…

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति

    बेटियां पढ़ेंगी, तभी समाज बढ़ेगा आगे: अप्सा ने 49 छात्राओं को दी उच्च शिक्षा की छात्रवृत्ति बेटियों के सपनों को मिली उड़ान, अप्सा ने 49 मेधावी छात्राओं को बांटे छात्रवृत्ति…

    Leave a Reply