गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांगरोल तहसील के नायब तहसीलदार पांच सो रूपए की रिश्वत लेने के जुर्म में कोर्ट ने तीन साल की सजा एवम् दस हजार का जुर्माना अदा करने का दिया आदेश

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

लांच (रिश्वत) लेने के 14 वर्ष पुराने मामले में मांगरोल के तत्कालीन नायब मामलतदार को अदालत ने तीन वर्ष की सख्त कैद की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मांगरोल के तत्कालीन नायब मामलतदार केशरी भाई ईश्वर भाई नायब के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में शिकायतकर्ता सन्मुख करसन भाई चौधरी ने वर्ष 2010 में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जमीन के दस्तावेजों की एंट्री दर्ज करने के काम के लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के आधार पर सूरत एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों पर विचार किया। सरकारी वकील एपीपी अरविंद वसोया ने अदालत में दलीलें पेश कीं।

अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिश्वत मांगने, स्वीकार करने और वसूली करने के सभी आरोपों में दोषी पाया।

कोर्ट ने आरोपी सन्मुख भाई चौधरी को तीन वर्ष की सख्त कैद तथा 10,000 रुपये का जुर्माना और जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त छह माह की सजा का आदेश दिया है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    राष्ट्रीय मानव अधिकार गौरव रत्न सम्मान /२०२६ से देश के वरिष्ठ पत्रकार होगे सम्मानित प्रयाग राज उत्तर प्रदेश में होगा आयोजन

    टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 से देश के 7 वरिष्ठ पत्रकार होंगे सम्मानित राष्ट्रीय मानवाधिकार…

    खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन कम करने और भाव बढ़ाने को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री सचिवालय में की शिकायत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाद्य तेल की पैकेजिंग में वजन घटाने तथा कीमत बढ़ाने से उपभोक्ताओं के साथ ठगी पैकेजिंग तेल में वजन कम किया गया, लेकिन…

    Leave a Reply