गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर नाबालिक लड़के ने अपनी ही मां के प्रेम प्रसंग को किया उजागर

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में नाबालिग बेटे ने मां के कथित प्रेम संबंध का किया खुलासा, मारपीट और धमकी का आरोपगुजरात प्रदेश वडोदरा शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी के कथित प्रेम संबंध का खुलासा उसके ही नाबालिग बेटे द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। मामले में किशोर ने मां और उसके कथित प्रेमी पर मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाहेरा क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले भाजपा से जुड़े एक कार्यकर्ता की पत्नी और पास में रहने वाले एक व्यक्ति के बीच कथित प्रेम संबंध होने की जानकारी उनके 14 वर्षीय पुत्र को हुई थी। इसके बाद किशोर ने मां और कथित प्रेमी के बीच की बातचीत तथा अन्य गतिविधियों के ऑडियो और वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिए थे।

आरोप है कि रिकॉर्डिंग की जानकारी मिलने पर मां और उसके कथित प्रेमी ने किशोर के साथ मारपीट की तथा उसे सबूत डिलीट करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं, यदि वह इस मामले की जानकारी किसी अन्य को देगा तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। किशोर को एक कमरे में बंद कर प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

काफी समय तक प्रताड़ना सहने के बाद नाबालिग किशोर हरणी पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बाढ़ पीड़ित परिवार जनों को राहत पैकेज के लिए सूरत शहर कांग्रेस महा मंत्री की जिला कलेक्टर को ज्ञापन

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत जिले के सायण में राहत सर्वे में भारी अनियमितताओं का आरोप, बाढ़ पीड़ितों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की…

    असमाजिक तत्त्वों में कानून का भय होना जरूरी है वर्ना लोग सुरक्षित कैसे रहेगे+++++

    टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, कानून का भय और जनता का विश्वास ही सुरक्षित समाज की असली…

    Leave a Reply