गुजरात प्रदेश के सरखेज भारती आश्रम में हाईवोल्टेज ड्रामा आपसी विवाद के बीच वायरल हुआ कथित अश्लील वीडियो

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश साड़द सरखेज के भारती आश्रम में कथित अश्लील वीडियो वायरल होने से सनसनी, भक्तों में रोष

सरखेज के साड़द क्षेत्र स्थित भारती आश्रम एक बार फिर विवादों में घिर गया है। आश्रम के संत ईका भारती का अपनी शिष्या के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से धार्मिक जगत में भारी चर्चा और भक्तों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। गादी विवाद और संतों के आंतरिक संघर्ष के बीच सामने आए इस वीडियो ने आश्रम की प्रतिष्ठा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आश्रम में लंबे समय से गादी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान महंत हरिहरानंद के शिष्य ईका भारती को गादी सौंपे जाने के बाद यह विवाद और अधिक गहरा गया। अब ईका भारती और एक महिला शिष्या के कथित अश्लील वीडियो वायरल होने से मामला और तूल पकड़ता जा रहा है।

गुजरात नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अतुल देने ने दावा किया कि एक महिला शिष्या ने उनसे संपर्क कर संत द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद कुछ शिष्यों द्वारा कथित वीडियो उपलब्ध कराए गए। इसी आधार पर आश्रम के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले को सार्वजनिक किया गया।

वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक महिला संन्यासी शिष्या ने आश्रम के महंत हरिहरानंद पर गंभीर आरोप लगाए थे तथा जिला पुलिस प्रमुख को आवेदन देकर न्याय की मांग की थी। हालांकि अब तक कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

घटना के बाद भक्तों और स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * रुपैईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार *मनोज त्रिपाठी

    भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी एवं यूपी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे…

    दिल्ली जंतर मंतर पर विद्यार्थियों की हित की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचूक ++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोमन वांगचुक के समर्थन में सूरत और अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष सूरत, 19 जुलाई।…

    Leave a Reply