भारतीय जनता पार्टी सुरत शहर की महत्वपूर्ण पुर्ण बैठक का आयोजन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

सूरत शहर भा ज पा कार्यालय में क्लस्टर जोन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

सूरत, दिनांक 12 भारतीय जनता पार्टी सूरत शहर कार्यालय में शहर अध्यक्ष परेशभाई पटेल तथा क्लस्टर जोन प्रभारी महामंत्री दुर्गाप्रसाद पांडे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में क्लस्टर जोन की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में भाजपा के महामंत्री करशनभाई गोंडलिया, विरलभाई गिलिटवाला, उप महापौर सुधाकर चौधरी तथा दंडक उर्मिलाबेन त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड नंबर 19, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 के सभी वार्ड अध्यक्ष, महामंत्री एवं कॉर्पोरेटरों ने बैठक में भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संगठन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा जनता के बीच सक्रिय संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा गुजरात सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा और विकास के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया।

बैठक का समापन राष्ट्रहित, संगठन हित और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply