गुजरात प्रदेश में नल से जल के आयोजन के घोटाले में अब तक 37 आरोपियों को+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

123 करोड़ रुपये के ‘नल से जल’ घोटाले में सीआईडी क्राइम की बड़ी कार्रवाई, एक और ठेकेदार गिरफ्तार

महिसागर, दिनांक : 13 राज्य के बहुचर्चित 123 करोड़ रुपये के ‘नल से जल’ घोटाले में सीआईडी क्राइम ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ठेकेदार महेशकुमार उत्तमचंद लुहाणा को गोधरा से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

जांच के अनुसार, ठेकेदार महेश लुहाणा के विरुद्ध सरकार की 5,06,04,197.36 रुपये की राशि की वसूली लंबित है। आरोप है कि उसने वेणा गांव में 2,50,36,186.54 रुपये तथा सिमलिया गांव में 2,55,68,010.82 रुपये के फर्जी बिल प्रस्तुत कर करोड़ों रुपये की अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि 22 जून को तत्कालीन वास्मो यूनिट मैनेजर गिरीश अगोला द्वारा वडोदरा स्थित सीआईडी क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई थी। इसके बाद लगातार कार्रवाई करते हुए सीआईडी क्राइम ने घोटाले में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए हैं।

अब तक की कार्रवाई में वास्मो के 5 कर्मचारी, 25 ठेकेदार, शिकायत में नामजद नहीं होने के बावजूद खातों में राशि प्राप्त करने वाले 4 तत्कालीन कर्मचारी तथा पानी समिति के 3 सरपंचों सहित कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, हाईकोर्ट द्वारा अन्य आरोपित ठेकेदारों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए कस्टोडियल इंटरोगेशन की आवश्यकता पर जोर दिए जाने के बाद संभावना व्यक्त की जा रही है कि सीआईडी क्राइम आगामी दिनों में गिरफ्तार आरोपियों के रिमांड की मांग कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि इस घोटाले से जुड़े 714 गांवों में से 620 गांवों में अनियमितताओं के तथ्य सामने आए हैं। ऐसे में आम जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि सरकारी धन की वसूली कब होगी, अधूरी योजनाओं का कार्य कब शुरू होगा और प्रभावित गांवों के लोगों को नियमित पेयजल सुविधा कब उपलब्ध हो सकेगी।

यह मामला केवल वित्तीय अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा पर भी गंभीर प्रभाव डालने वाला घोटाला माना जा रहा है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply