चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पूर्व प्रमुख श्री निखिल भाई मद्रासी जी के द्वारा ++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

एस जी सी सी आई के पूर्व अध्यक्ष निखिल मद्रासी ने 55 से अधिक मेगा कार्यक्रमों एवं 22 विकासोन्मुख अभियानों से स्थापित किया नया कीर्तिमान

दक्षिण गुजरात के उद्योग एवं व्यापार जगत की अग्रणी संस्था द सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) के वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष रहे श्री निखिल मद्रासी ने अपने कार्यकाल के दौरान अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर संस्था के विकास में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।

अपने 365 दिवसीय कार्यकाल में श्री मद्रासी ने विजन बोर्ड के 80 प्रतिशत से अधिक लक्ष्यों को सफलता पूर्वक पूरा करते हुए उद्योग, व्यापार और आर्थिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान कराया। उनके नेतृत्व में गैस मूल्य में कमी के प्रयासों से उद्योगों को हजारों करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ, जबकि पॉलिएस्टर यार्न एवं टेक्सटाइल मशीनरी से जुड़े QCO नियमों में राहत दिलाने में भी सफलता मिली।

उद्योगों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से उनके कार्यकाल में “विकासवर्धक 22” अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा दिया गया। इसके अलावा कला, संस्कृति और उद्योग के समन्वय हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

श्री मद्रासी के नेतृत्व में चैंबर द्वारा वर्षभर में 55 से अधिक मेगा बिजनेस कार्यक्रम, वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम, औद्योगिक प्रदर्शनियां, विशेष सत्र, सेमिनार एवं कार्यशालाओं का सफल आयोजन किया गया, जिसने संस्था के इतिहास में नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चैंबर ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उनके कार्यकाल में छह अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों की यात्राएं कीं। बोत्सवाना में आयोजित प्रतिनिधिमंडल यात्रा के दौरान सूरत की अग्रणी सौर ऊर्जा कंपनी KP Group द्वारा लगभग 35,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक एमओयू किया गया, जो क्षेत्र के उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

उद्योगों के हितों की रक्षा, व्यापारिक अवसरों के विस्तार तथा वैश्विक स्तर पर सूरत की पहचान मजबूत करने में श्री निखिल मद्रासी का कार्यकाल अत्यंत सफल और उपलब्धिपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में एस जी सी सीआई ने विकास और नवाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे दक्षिण गुजरात के उद्योग जगत को दीर्घकालिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply