किन्नर समाज के उत्थान हेतु आश्रम निर्माण की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

किन्नर समाज के उत्थान हेतु आश्रम निर्माण की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा प्रार्थना पत्र

आगरा। किन्नर समाज के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए किन्नर समाज की प्रतिनिधि शिवन्या स्वामी ने जिलाधिकारी आगरा को प्रार्थना पत्र सौंपकर आश्रम निर्माण हेतु भूमि एवं अनुमति प्रदान किए जाने की मांग की है।

शिवन्या स्वामी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह उत्तर प्रदेश सरकार की पहली किन्नर हैं, जिन्हें वर्थ सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज आज भी सामाजिक उपेक्षा और भेदभाव का सामना कर रहा है तथा उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता जो अन्य वर्गों को प्राप्त है।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा को बढ़ावा देने, बच्चों के विकास एवं समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए एक आश्रम की स्थापना की अनुमति एवं उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि आश्रम के माध्यम से किन्नर समाज को नई दिशा, पहचान और सम्मान मिल सकेगा तथा समाज के लोग राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकेंगे।

शिवन्या स्वामी ने कहा कि उनका उद्देश्य किन्नर समाज के लोगों को शिक्षित, आत्मनिर्भर और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक विचार करेगा और समाज के उत्थान में सहयोग प्रदान करेगा।

प्रार्थना पत्र के साथ उन्होंने अपने वर्थ सर्टिफिकेट की प्रति भी संलग्न की है। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन से किन्नर समाज के हित में ठोस कदम उठाने की अपील की।

— संवाददाता
प्रेम चौहान आगरा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

    सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

    Leave a Reply