अम्बे हॉस्पिटल की मानव सेवा जारी, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

अम्बे हॉस्पिटल की मानव सेवा जारी, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार

आगरा। – ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित अंबे हॉस्पिटल द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से लगातार निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेश चौधरी के नेतृत्व में नगला दूजियां, मई रोड स्थित श्री दाऊजी हेल्थ केयर सेंटर पर एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अंबे हॉस्पिटल की अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा अग्रवाल, डॉ. अजय द्विवेदी, डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. अंशुमन यादव, डॉ. रवि कुमार बघेल एवं डीडीएस शर्मा सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

अंबे हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. महेश चौधरी ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मानव सेवा के इस अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

शिविर में उपचार प्राप्त करने वाले मरीजों एवं स्थानीय नागरिकों ने अंबे हॉस्पिटल की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply