बॉलीवुड कलाकारों के लाइव शो आयोजित करवाने के नाम पर ठगी // ठग गिरफ्तार

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

बॉलीवुड लाइव शो के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरत, मोटा वराछा क्षेत्र में बॉलीवुड कलाकारों के लाइव शो आयोजित कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को उत्तराण पुलिस ने गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अनिंद नेवाई सील को मुंबई के अंधेरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी स्वयं को मुंबई स्थित एक एंटरटेनमेंट कंपनी का डायरेक्टर बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोटा वराछा में संचालित एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म के संचालकों से संपर्क कर स्वयं के बॉलीवुड कलाकारों से अच्छे संबंध होने का दावा किया था। उसने पहले प्रसिद्ध गायक अभिषेक बोरडा सिंह के लाइव शो आयोजित कराने का भरोसा दिलाया और टोकन राशि के रूप में 11 लाख रुपये प्राप्त किए।

इसके बाद आरोपी ने अभिनेत्री नोरा फतेही तथा कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो आयोजित कराने का लालच दिया। कलाकारों की फीस, यात्रा व्यय तथा होटल बुकिंग के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1.43 करोड़ रुपये जमा करवाए गए।

जब कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ, तब शिकायतकर्ताओं ने अपनी रकम वापस मांगी। विश्वास दिलाने के लिए आरोपियों ने सुरक्षा के तौर पर चेक भी दिए, लेकिन उनमें से केवल 1.15 लाख रुपये ही वापस मिले, जबकि लगभग 1.41 करोड़ रुपये के चेक बाउंस हो गए।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी द्वारा बताई गई कंपनी पहले से ही विवादों में रही है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध पाई गई हैं। पुलिस को आशंका है कि इस प्रकार की ठगी के अन्य पीड़ित भी सामने आ सकते हैं।

फिलहाल उत्तराण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता तथा ठगी की पूरी रकम के संबंध में भी जांच कर रही है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, सात दिवसीय कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन

    अर्जुन रौतेला आगरा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में आगरा कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग, स्टूडेंट काउंसलिंग तथा सुसाइड प्रिवेंशन सेल की ओर से सात दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला…

    रविना जैन एवं नेहा जैन ने मचाई गरबा इवेंट में धूम, प्रियंका जैन और रुपाली जैन बनीं ‘गरबा क्वीन’

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवरात्रि के पावन पर्व पर कमला नगर की महिलाओं ने भक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ गरबा एवं डांडिया का आयोजन किया। कमला नगर स्थित होटल पार्क…

    Leave a Reply