बहराइच * महसी विधायक का विधानसभावासियों को विकास के प्रति सोच समर्पित * मनोज त्रिपाठी ,

आज महसी विधान सभा के लोकप्रिय विधायक सुरेश्वर सिंह ने 20 करोड़ की लागत से सरयू नदी पर मेटरियाघाट पुल समेत पांच सड़कों की आधारशिला रखी। पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। पुल व सड़क के निर्माण से 40 गांव के ढाई लाख की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा। ग्रामीण लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।

 

महसी विधायक ने तेजवापुर स्थित सरयू नदी के तट पर पूजन अर्चन व शिलापट्ट से पर्दा हटाकर 5.62 करोड़ की लागत से मेटरिया घाट पुल व 1.1 किलोमीटर मीटर सड़क का शिलान्यास किया। 6.76 करोड़ की लागत से 5.7 किलोमीटर लंबे खसहा मोहम्मदपुर से शुक्लनपुरवा संपर्क मार्ग, 3.9 करोड़ की लागत से 3.7 किलोमीटर लंबे बलवापुर से गोसाइनपुरवा होते हुए उदवापुर संपर्क मार्ग, 1.5 किलोमीटर लंबे 1.24 करोड़ की लागत से बाला सराय से उदवापुर संपर्क मार्ग, 2.2 किलोमीटर लंबे 1.78 करोड़ की लागत से उदवापुर से केदारपुरवा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। फावड़ा चलाकर पुल निर्माण का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में गांवों के विकास को गति मिली है। पुल और सड़कों का जाल बिछाया गया है। उन्होंने कहा कि महसी में 21 सड़कें स्वीकृति होने के कगार पर हैं। इस मौके पर इस मौके पर गुजरात से आए कच्छ से भाजपा के पूर्व विधायक रमेश माहेश्वरी, भाजपा संगठन पदाधिकारी कृष्णा मिश्र मंडल भाजपा जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, अरुणेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, दिवाकर पांडे,सर्वजीत सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, संजय त्रिवेदी, प्रदीप सैनी, प्रदुम्न मिश्र,विनीत जायसवाल, मुकेश शुक्ल, जिला पंचायत सदस्य भरतलाल पांडेय, गंगूराम निषाद डीपी अवस्थी, संतराम पांडेय लोनिवि के

सहायक अभियंता शशिकांत यादव, आशीष सिंह, विषद सिंह, पंकज सिंह,दुर्गा प्रसाद शुक्ल,प्रमोद पांडे,शिवनाथ पांडे,रजनीश अवस्थी,पिंटू तिवारी,सोनू मिश्र,रिंकू मिश्र,मदन मिश्र, समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।। मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN NEWS 24 बहराइच ।। मास्क पहने और अपने बच्चों को वैक्सीन अवश्य लगवाये ।। 8081466787 ।।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply